एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है, जानें- क्या कहती है आपकी राशि

सिंह राशि के जातक आज के दिन अपने काम पर गौर करें.कन्या राशि के लोग आज के दिन आपको कर्म और खुद के स्वास्थ्य पर फोकस करें.

मेष- आज के दिन मन मुताबिक काम होगा जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता का संचार होगा. मानसिक कार्यों को शक्ति एवं स्फूर्ति के साथ कर पायेंगे. जॉब करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में कुछ नया काम करने को मिल सकता है. व्यवसाय में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति प्रदर्शन कर पायेंगे. आप से प्रतिस्पर्धा रखने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे. आज से तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा. विषम परिस्थिति में पिता की सलाह आपके लिए कारगर होगी. पिता से किसी प्रकार की आर्थिक आशा है तो पूर्ण होंगी.

वृष- आज के दिन इच्छित कार्य न हो पाने के कारण मानसिक अशांति रहेगी. यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आज पूर्ण सावधानी रखें एवं अधिक लोभ-लालच में न रहें. किसी छोटी सी भूल के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. व्यावसायिक कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर तालमेल पूर्वक कार्य करें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार में शीतलता बनाने की आवश्यकता रहेगी. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिये परिश्रम करना होगा. आर्थिक स्थिति दुर्बल रहेगी. रक्त विकार या फीवर आ सकता है. आज घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं जिसको लेकर घर का वातावरण चहल-पहल युक्त रहेगा.

मिथुन- आज के दिन आपके लिए ख़ुशियाँ लेकर आएगा. नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है. दिन कारोबार में मिलाझुला फल देने वाला होगा. आपके अपने खर्चों पर भी निगाह रखनी होगी क्योंकि आज आय से अधिक व्यय हो सकता है. विद्यार्धियों के लिये दिन उत्तम रहने वाला है, पढ़ाई में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है. अध्ययन में अधिक विघ्न नहीं आयेंगे. प्रतियोगियों को अध्ययन से लाभ होगा. आँख, हड्डी की दिक्कतों से सावधान रहना होगा. नये सम्बन्ध बन सकते हैं, अपरिचितों को परखने के पश्चात् ही आगे बढ़े, क्योंकि शीघ्रता में लिया हुआ निर्णय महँगा पड़ सकता है.

कर्क- आज के दिन आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है जिसके कारण शारीरिक शिथिलता भी महसूस होगी. इसको लेकर आपको चिंता नहीं करनी है मन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हुए खुद को एक्टिव रखना होगा. आज के दिन कोई नई जिम्मेदारी न उठाये. नौकरी से संबंधित आपको ऑफर मिल सकता है लेकिन इस विषय पर विचार विमर्श करना अति आवश्यक है. बड़े व्यापार में अपने अनियमित उपभोक्ता पर कड़ी दृष्टि रखें. कोई भी खरीद फरोख्त करते हुए कागजी कार्रवाई पूरी रखें. पुराने या जटिल रोग के कारण चिकित्सालय में भर्ती भी होना पड़ सकता है. कुटुम्ब से साथ-सहयोग मिलेगा तथा सम्पत्ति की विचारणा या चर्चा भी हो सकेगी. पड़ोसियों से ताल-मेल अच्छा रहना वाला है.

सिंह- आज के दिन आपको अपने काम पर गौर करना चाहिए. कार्यालय में उच्चाधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारी का पूर्ण सहयोग रहेगा. अपनी टीम के साथ काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा. खुदरा व्यापारी बाजार की स्थिति देखकर किसी वस्तु का संग्रह करें. अन्यथा उनको घाटा हो सकता है. ठंड के कारण स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है इस राशि के बुजुर्ग लोगों को फेफड़ों से संबंधित दिक्कत हो सकती है. सामाजिक रूप से धर्म सम्मत कार्यों में हिस्सा लेना पड़ेगा. यदि परिवार में काफी दिनों से कोई पाठ, जागरण या कथा संबंधित संस्कारी कार्यक्रम कराने का विचार बन रहा हो तो अब करा सकते हैं.

कन्या- आज के दिन आपको कर्म और खुद के स्वास्थ्य पर फोकस करना होगा दोनों का बैलेंस रखना अति महत्वपूर्ण है एक ओर कार्य की अधिकता रहेंगी वहीं दूसरी ओर मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को फीट रखने की प्लानिंग करनी होगी. ऑफिस में ध्यान रखने वाली है कि कार्य को लेकर उतार-चढ़ाव रहेंगें.व्यापारी वर्ग विरोधी पक्ष आपकी दुर्बलताओं का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे, इस ओर सतर्क रहें इसमें आने वाली समस्याओं का स्वयं समाधान निकालने का प्रयास करें. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें. सन्तान की शिक्षा एवं करियर से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है.

तुला- आज के दिन मानसिक रूप से पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि स्थितियां कुछ मन मुताबिक नहीं रहेंगी. शिक्षा एवं इंजीनियरिंग से संबंधित नौकरी करने वालों के लिए दिन चिंता लेकर आ सकता है. आर्थिक मामलों में सजगता बनाकर रखनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है. राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा तथा किसी पद पर नियुक्ति भी हो सकती है. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के व्यवसाय से जुड़े हुये हैं तो मन्दी के वातावरण का अनुभव करेंगे. व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. बच्चों को सर्दी से बचाना होगा इसके अलावा दांतो से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है. यदि परिवार के अन्य सदस्यों से विरोध हो रहा है तो कुछ मतभेद के उपरान्त स्थिति सामान्य रहेगी.

वृश्चिक- आज के दिन की शुरुआती में आपको महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति अलर्ट रहना होगा. उसके उपरान्त कुछ समाजिक कार्य में फोकस करने चाहिए, जिससे आपकी एक अच्छे नागरिक के रूप में छवि बनें. नौकरी में बैंक सैक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा, ड्यू चल रहा प्रमोशन भी मिल सकता है. व्यापारी वर्ग को ध्यान रखना है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर न कार्य बिगड़े और न ही अपयश जैसी स्थिति बनें. विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ अरचने आ सकती हैं, इसलिए सतर्कता एवं एकाग्रता की अत्यंत आवश्यकता है. स्वास्थ रहने के लिए खान-पान में ध्यान रखें. परिवारजनों या सम्बन्धियों से अन-बन हो सकती है.

धनु- आज के दिन आपको जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा साथ ही उनकी जरूरतों को अनदेखा न करें. आने वाले दिनों के कार्य में अधिकता आएंगी इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए. ऑफिस कि बात करें तो आप धैर्य एवं कठोर मेहनत के बल पर सफल होगें. बिज़नेस करने वालों को पार्टनर की बातों पर भरोसा रखना होगा. कहीं कारण से आप दूसरे के बहकावे में आकर उनका विश्वास खो सकते हैं. विद्यार्थी यदि उच्च शिक्षा हेतु कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो आज इस ओर प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी. अच्छे स्वास्थ्य हेतु आपका खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन अत्यंत जरूरी है. विवाह योग्य लोगों की विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

मकर- आज के दिन दूसरों के प्रति दिमाग में प्रतियोगी की भावना रहेगी वहीं मित्रों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को सहकर्मियों के साथ कांपटीशन बना रहेगा कि कौन किससे अधिक बॉस से सबासी बटोर पाता है. व्यापार करने वालों के कार्य दिन के अंत में गति आएंगी क्योंकि भाग्य का कुछ सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा अथवा बुरे विचारों से मन में भटकाव हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आवश्यकता होने पर डॉक्टर से सलाह लेने में पीछे न हटें. घर की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए साथ ही पेंडिग कार्यों को भी निपटाना होगा.

कुम्भ- आज के दिन इस राशि वाले लोगों को लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचना चाहिए साथ ही जितना कामाएंगे उनसे कई ज्यादा खर्चों कि लिस्ट आपके सामने हो सकती है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज उच्चाधिकारी के हिसाब से कार्य करने चाहिए उनका सानिध्य करियर कि नयी ऊंचाईयों तक ले जाने वाला है. बिजनेस की बात करें तो बड़े मुनाफे हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर पार्टनरशीप में कार्य करते हैं तो उनकी बातों को वरीयता दें. शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी, जिसके चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यदि परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे खूब धूम-धाम से मनाएं उन्हें अपनी ओर से अच्छा उपहार भी ला कर दें.

मीन- आज के दिन काम में सलग्न रहते हुए कुछ सावाधानियां रखने वाला है. यदि आप किसी प्रकार का नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो थोड़ी सावधानी रखनी होगी.अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ें. व्यापारिक के कार्य में विघ्न या व्यवधान आ सकते हैं, अधिक सावधान रहें. आर्थिक स्थिति को सुधारने में अधिक परिश्रम करना होगा. विद्यार्थियों का किसी भी कार्य में मन नहीं लगने से लक्ष्य को पाने में संदेह रहेगा.अनिद्रा एवं खान-पान में लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकती है. जोड़ों में दर्द हो सकता है.परिवार में तनाव रहेगा. परस्पर वाद-विवाद या तर्क-कुतर्क हो सकता है, अवश्य ध्यान रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget