एक्सप्लोरर

Horoscope 1 May 2022 : कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 1 May 2022 , Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए 1 मई 2022 का दिन खास है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 1 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 1 मई 2022 रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज से वैशाख मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है. आज भरणी नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन सूर्यनारायण के प्रति आस्था बढ़ाएं,  और उनके स्वभाव को समझते हुए हर कार्य समय पर करने का निर्णय लें. टाइम और मैनेजमेंट पर फोकस करें. करियर को लेकर बहुत अधिक चिंता नहीं रहेगी. नौकरी में आवेदन भरने वालों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना कर रखना चाहिए, इससे व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर जैसी समस्या हो सकती है. एक विशेष बात ध्यान रखनी है, कि अत्यधिक क्रोध कतई न करें, अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है. पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. घर में किसी सदस्य के आचरण को लेकर चिंता रहने वाली है.

वृष- आज के दिन समस्याओं को अधिक सोच-विचार करते हुए नजर आएंगे, लेकिन यह वर्तमान की स्थितियां हैं इसलिए शारीरिक और मानसिक स्तर तक न ले जाए. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, यदि किसी को उधार दे रखा है तो उन्हें आज रिमान्ड करा दें.  सामाजिक छवि को बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी के साथ संपर्क बना कर रखें. बॉस और पिता का सानिध्य प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है. कान में दर्द को लेकर परेशान रहेंगे, यदि अधिक देर तक ईयर फोन का यूज करते हैं तो अलर्ट रहें. जीवनसाथी मुश्किलों में आपकी  मदद करेंगे, परिवार के साथ समय बिताएं.

मिथुन- आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है, जिसकी वजह से लोग आपकी तारीफ़ भी करेंगे. ऑफिशियल कार्यों में आपका प्रदर्शन प्रसन्नसा के पात्र बनेगा. दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा. खानपान में मन पसंदीदा भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं. युवा वर्ग को चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए रास्ते खोजने होंगे इसके लिए कुछ देर अकेले बैठना उत्तम होगा. यदि आप संतान का सहयोग करेंगे, तो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से अवश्य पढ़ लेना चाहिए. 

कर्क- आज के दिन की शुरुआत थोड़ी उदासीनता से हो सकती है. अचानक मूड स्विंग जैसी स्थितियां बनेंगी. आज आपको सलाह दी जाती है कि बेवजह की चिंता दिमाग में नहीं पालनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में जैसी ग्रहों की स्थिति चल रही है वह आने वाले समय में नहीं रहने वाली. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो उच्चाधिकारी के प्रति आपका व्यवहार अनुकूल रहेगा. व्यापारी वर्ग को टेक्नोलॉजी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है उनको मुनाफा होगा. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा.

सिंह- आज के दिन नेटवर्क और सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर धन बचाने से संबंधित भी कुछ प्लानिंग करनी चाहिए. अपने नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए नए मित्र बनाने होंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि मित्रों का चुनाव बहुत देख सुनकर करें. जो महिलाएं कर्मक्षेत्र में सक्रिय हैं उनके लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं, इसके अतिरिक्त घर-परिवार के लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा. वही जो गृहणियां हैं उनको धन संबंधित लाभ हो सकता है. हेल्थ में यदि सिरदर्द जैसी समस्याएं आपको अक्सर रहती हैं तो इसमें आज आराम मिलेगा. घर में धार्मिक माहौल बना कर रखें. 

कन्या- आज के दिन मन में कंपटीशन की भावना अधिक रहेगी. ज्ञान के इर्द-गिर्द रहते हुए, कार्य को और अधिक पॉलिश करने की आवश्यकता है. कार्यों के माध्यम से खुद को जितना अपडेट कर पाएंगे उतना भविष्य के लिए अच्छा होगा, वर्तमान समय में ग्रहों का सपोर्ट भी मिल रहा है. दिन को प्लान कर लें, कार्य नियमबद्ध और सरलता से पूर्ण हो जाएंगे. जो लोग रिक्वरी का कार्य करते हैं तो उनके लिए दिन भागा-दौड़ी वाला होगा. कान से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, यदि पहले से ही कोई परेशानी चल रही है, तो वर्तमान में लापरवाही महंगी पड़ सकती है. अनावश्यक लोन लेने से बचना चाहिए.

तुला- आज के दिन दिमाग को एक्टिव रखते हुए आवश्यकता व अनावश्यकता के महत्व को समझना होगा. किसी प्रकार के मानसिक उलझन में चल रहे थे तो आज के दिन बड़े व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा इसलिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. जिन लोगों का व्यापार से संबंधित सरकारी कार्य अटका हुआ था आज सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है. सेहत में कब्ज से संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें, खान-पान में मोटे अनाज का सेवन करें. घर में परेशानियों को लेकर आपसी विवाद हो सकता है. 

वृश्चिक - आज के दिन सकारात्मक ग्रहों का सपोर्ट मिलने वाला है यानी जो मेहनत पिछले दिनो में की थी उसके प्रति फल में कुछ गेन होगा. ऑफिशियल काम का विवरण बॉस ले सकते हैं इसके लिए तैयार हो जाएं. व्यापार से जुड़े लोगों को वाणी में गंभीरता रखनी चाहिए हल्की वाणी बड़े ग्राहकों से विवाद करा सकती है. फलों का सेवन करना लाभकारी होगा. पानी का सेवन अधिक करें. पितामहा व गुरु के साथ समय व्यतीत करें और यदि वह दुर्भाग्यवश इस दुनिया में नहीं हैं तो उनको याद कर नमन करें. पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क बनाए. संतान की ओर से चल रही चिंताएं अब कम होगी.

धनु- आज के दिन आपको मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए हिम्मत और मज़बूती दिखाने की आवश्यकता है. आपकी सकारात्मक सोच जटिल परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएगी. सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. आपके कार्य को देखकर कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी मिल भी सकती है. व्यापारियों को कल की ही तरह अपनी वाणी पर ध्यान देना चाहिए. विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर टीचर से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा. सेहत की बात करें तो आपको रक्त से संबंधित बीमारियों के प्रति सचेत रहना चाहिए. परिवार के साथ इस आनंद भरे समय को हाथ से नहीं जाने देना है, बल्कि सबके साथ एकजुट होकर रहें.

मकर- आज के दिन दिमाग लाभ के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों की स्थितियां लाभ दिलाएगी. कर्मक्षेत्र में पूरी एनर्जी लगानी चाहिए. आज सभी जगह से अपने आपको डिफोक्स करें, परिणाम स्वरूप अच्छे रिजल्ट जल्दी ही मिलेंगे. जो लोग पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरु करना चाहते हैं तो उन्हें पिता के लिए गए निर्णय पर भरोसा रखना होगा. स्किन का ख्याल रखना चाहिए वहीं दूसरी ओर लेट भोजन करने से बचें. यदि किसी परिचित या रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब है, तो उनका हालचाल लें, और उन्हें किसी मदद की आवश्यकता हो तो अपनी क्षमतानुसार मदद भी करें.

कुम्भ- आज के दिन बिना सोचे-समझे कार्य को करना आपको परेशानी में डाल सकता है. करियर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. आप अपने पुराने कार्य को पूरा कर पाएंगे. व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा हो सके तो उत्पाद ग्राहकों की पसंद का ही रखें. विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन कोर्स आदि कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपको परेशान कर सकता है परेशान न होते हुए दिन व्यतीत करें. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. भवन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वर्तमान समय में इसकी प्लानिंग कर लेनी चाहिए. आज लीगल मैटर से बच कर रहें.

मीन- आज के दिन उन लोगों से बात करिए, जिनसे बहुत दिनों से संपर्क नहीं हुई है. ऑफिशियल कार्यों को देख सुनकर करें, क्योंकि लापरवाही आपकी छवि को खराब कर सकती है. साथ ही किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. व्यवसाय में निवेश करने से पहले दूसरों के फीडबैक को भी महत्व दें. हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि हृदय से संबंधित समस्या होने की आशंका है. साथ ही बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें. आपका अहंकार घरेलू सौहार्द को प्रभावित कर सकता है. इसलिए कूल रहें. घरेलू मोर्चे पर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. 

Vinayak Chaturthi 2022:  कर्ज से परेशान हैं, उतरने की बजाए चढ़ता ही जा रहा है तो करें ये उपाय, 4 मई को बन रहा है विशेष संयोग

Numerology : शनि देव की इस डेट को जन्म लेने वालों पर रहती है विशेष दृष्टि, परिश्रम से लिखते हैं सफलता की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mesh Rashifal 20 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले रहें सतर्क, ससुराल पक्ष में अनबन व बिजनेस में गलत जानकारी से बचें
Mesh Rashifal 20 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले रहें सतर्क, ससुराल पक्ष में अनबन व बिजनेस में गलत जानकारी से बचें
Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, राहुकाल कब रहेगा?
आज का राशिफल 19 अगस्त 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, राहुकाल कब रहेगा?
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget