एक्सप्लोरर

Ketu Transit 2022: मिथुन राशि वालों के लिए केतु दिलाएगा आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से रहना होगा अलर्ट

Ketu Transit 2022: केतु अधिक मेहनत में कम फल दे सकता है, परंतु इससे निराश नहीं होना, आप अपना काम करते रहिए और फल की इच्छा ईश्वर पर छोड़ते चलें.

Ketu Transit 2022: नए साल के आगमन और केतु की मिथुन राशि से छठे भाव में उपस्थिति इस राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा लाभ दिलाने वाली है. खर्च बढ़ेंगे परंतु इसको प्लान करके किया जाए तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं, जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे है उन्हें अच्छे समाचार मिल सकते है. ऐसे ही कुछ उतार-चढ़ाव जानने के लिए, मिथुन राशि वालों के जीवन पर क्या होगा इसका प्रभाव. आज हम बात करते हैं.

  • केतु का यह ट्रांजिट मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा लाभ दिलाने वाला होगा. चूंकि केतु आपकी राशि से छठे भाव और अनुराधा नक्षत्र में विचरण कर रहें है अतः यह अपने निगेटिव इफेक्ट आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देकर दे सकते हैं. अतः आपको सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार की यदि कोई भी शारीरिक परेशानी लगे तो उसका तुरंत उपचार करना अच्छा होगा.
  • कोर्ट-कचहरी में यदि कोई केस चल रहा है तो इस मामले का परिणाम आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है. कार्यक्षेत्र के  किसी भी मामले में वाद-विवाद जैसी स्थितियां बनती हैं तो इस पर शांति से विचार करते हुए समस्या को खत्म करने में ही समझदारी है. वैसे जीत आपकी ही होगी परंतु छवि का ध्यान रखते हुए मामले को सुलझाने में ही भलाई है.
  • बैठे बैठे कोई चमत्कार होने वाला नहीं है. आपकी मेहनत और कठिन प्रयास ही आपको अल्प सफलता मिल सकेगी. मेहनत ज्यादा और फल कम मिलने की उम्मीद है, परंतु इससे निराश नहीं होना, आप अपना काम करते रहिए और फल की इच्छा ईश्वर पर छोड़ते हुए काम करते रहिए.
  • व्यापारी वर्ग के लिए यह समय आर्थिक रूप से विशेष फल देने वाला है, पहले से यदि किसी से कोई कर्ज ले रखा है तो वह लौटा सकते हैं. नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बॉस को खुश करने का समय है, आपका काम बॉस को प्रसन्न कर सकता है. जिससे आपका प्रमोशन हो सकता है.
  • विद्यार्थी वर्ग जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी खबर मिल सकती है और यदि परीक्षा दे चुके हैं या देने जा रहे हैं. उम्मीद की जा सकती है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिणाम अच्छा ही होगा.
  • स्वास्थ्य संबंधी छोटी सी समस्या को नजरअंदाज न करें क्योंकि बड़ी बीमारी में बदलने में समय नहीं लगेगा. वर्तमान समय में केतु की यह पोजीशन स्वास्थ्य संबंधी बड़े खतरे की ओर संकेत कर रही है. इसलिए सेहत के प्रति अलर्ट रहने में ही भलाई है. स्वास्थ्य के प्रति तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. क्योंकि हो सकता है कि आपकी हेल्थ में नर्मी की मुख्य वजह परिवारजनों द्वारा दिया गया तनाव हो.
  • पिता का स्थानांतरण हो सकता है, जिसके कारण परिवार जनों में दूरियां और कुछ समस्याएं बढेगी. परंतु साथ ही यह स्थानांतरण अच्छी खबर भी लाएगा. पदोन्नति हो सकती है.
  • परिवार में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर मनमुटाव हो सकता है. जिसको लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद की आशंका है. परिवार संबंधित कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकेगा. खर्चों में यह बढ़ोत्तरी आपको तनाव दे सकती है, लेकिन आर्थिक रूप से आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सफल होने की पूरी उम्मीद नज़र आ रही है. आप जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दम पर निभाने में सफल होंगे.

उपाय: केतु के इफेक्ट को कम करने के लिए घर की छत पर एक लाल रंग का झंडा लगाना आपके लिए शुभ फल देने वाल होगा.

यह भी पढ़ें:

मेष राशि वालों को नहीं होना है क्रोधित, नए साल में सुधारना होगा बिगड़े संबंध

मकर राशि वाले को गलतियों से सीखते हुए उठाना होगा लाभ, बढ़ेगा आत्मबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget