एक्सप्लोरर

Money Rashifal 2022: आर्थिक मामलों में तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक आर्थिक राशिफल

Libra Money Horoscope 2022 : तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए आर्थिक मामलों में क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं.

Libra Money Horoscope 2022 : इस वर्ष नौकरी में बेहतर परिवर्तन के योग बनेंगे. वर्ष के शुरुआत में बहुत व्यस्त रहेंगे जिसका मुख्य कारण पेंडिंग कार्य का बोझ हो सकता है, ऐसे में कार्यों को टीम के साथ बांटने की योजना बनानी चाहिए. जनवरी में कार्य पर पैनी निगाह बनाएं रखें, गलतियां होने पर बॉस व उच्चाधिकारियों को स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है.

व्यावसायिक मामलों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि आप बहुत कठिन श्रम कर अपने व्यापार का लोहा मनवाएंगे. आप रात-दिन काम कर इस समय व्यावसायिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत रहेंगे. महत्वाकांक्षा के अनुरूप नीतिगत निर्णय लेना होगा. मार्च में उच्च स्थान तक पहुंचने के लिए कठिन श्रम का सहारा बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक लाभ की मात्रा उतनी नहीं होगी जितनी आप सोच रहे होंगे पर आपके द्वारा समय पर लिए गए साहसिक निर्णय भविष्य में उन्नति की ओर ले जाएंगे. नौकरीपेशा से जुड़े लोग बॉस के सानिध्य में रहें, तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी अपने खोए हुए संबंधों और मान-सम्मान को पुनः स्थापित करने में सफल होंगे. इस समय लाभ उचित मात्रा में हो रहा होगा और जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ पूरे मास रहेगा.

Horoscope 2022 : इन राशियों को धन के मामले में देना होगा ध्यान, नहीं तो लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज

व्यावसायिक जगह को बदलने की प्लानिंग बनाने वालों को जुलाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही सितम्बर के बाद आप पर पैतृक व्यवसाय में बदलने का दबाव रहेगा. आईटी सेक्टर में नौकरी करने वालों को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए. जहां एक ओर किसी प्रोजेक्ट से कोई अच्छी आय होगी, तो वहीं दूसरी ओर कार्य का दबाव आपको कुछ परेशान करने वाला हो सकता है. व्यावसायिक भागीदारी या निजी भागीदारी के मामलों में अत्यंत सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना चाहिए.

आजीविका के क्षेत्र में अक्टूबर और नवम्बर माह लगभग सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान रहें व्यावसायिक मामलों में कोई कानूनी कार्य संभलकर करें. महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व पढ़ लेना चाहिए. खुदरा व्यापारियों को इस समय लोन पर माल इकट्ठा नहीं करना है, क्योंकि इस समय लोन के माध्यम से नकारात्मक ग्रह मानसिक तनावों को न्योता दे सकते हैं. दिसंबर माह में अपने रुके हुए कार्यों को सुचारू रूप से स्टार्ट करने के लिए यात्राएँ करेंगे.  जो व्यवसाय को बढ़ाने तथा नए जनसम्पर्क विकसित करने में आप इसका प्रयोग करेंगे जिनके परिणाम बाद में अच्छे आएंगे . 

यह भी पढ़ें:
Eclipse : 2022 में कब- कब लग रहा है 'सूर्य ग्रहण' और 'चंद्र ग्रहण' यहां देखें पूरी लिस्ट

Chanakya Niti : जो इन बातों पर नहीं देते हैं ध्यान, उन्हें बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget