एक्सप्लोरर

Holi 2023: नई-नई शादी हुई है जाने ले ये जरूरी बातें, होली से जुड़ी है ये मान्यताएं

Happy Holi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे काम होते हैं जो किसी भी नवविवाहित स्त्री को होली के दौरान नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कि नई दुल्हन को कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए.

Holi 2023: होली का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. यह त्योहार हर घर में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर से नई दुल्हनों के लिए होली का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है. होली के त्योहार पर नई नवेली दुल्हनों को कुछ खास नियमों का पालन करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे काम होते हैं जो किसी भी नवविवाहित स्त्री को होली के दौरान नहीं करना चाहिए. जानते हैं इसके बारे में.

नई दुल्हन कपड़ों के रंग पर दें ध्यान

होलिका दहन या होली के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस रंग के कपड़े अशुभ माने जाते हैं. माना जाता है कि काले रंग के कपड़ों की तरफ नकारात्मक ऊर्जाएं जल्दी सक्रिय हो जाती हैं. होली खेलने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए लेकिन अगर आप नवविवाहित हैं तो ध्यान रखें कि होली के दिन सफेद या फिका रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें. नई दुल्हन के लिए ये रंग शुभ नहीं माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नई दुल्हन को होली के दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

ससुराल में ना मनाएं पहली होली

मान्यताओं के अनुसार नवविवाहित दुल्हन को पहली होली अपनी ससुराल में नहीं करनी चाहिए. माना जाता है कि  जलती हुई होली अगर सास और बहु एक साथ देख लें तो इससे घर में दरार पैदा होती है. ससुराल में पहली होली देखना नवविवाहिता के भावी जीवन के लिए अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे दुल्हन के ससुराल वालों के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं. इसलिए पहली होली हमेशा मायके में ही मनानी चाहिए.  

सामान किसी को न दें

नई दुल्हनों को होलिका दहन से पहले कभी भी किसी को शादी का कोई सामान नहीं देना चाहिए. होलिका दहन पर कई जगहों पर तंत्र साधना भी की जाती है. इसलिए नई दुल्हन को अपने शादी के जोड़े का कोई भी सामान किसी को नहीं देना चाहिए. जो कहीं ना कहीं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. अगर शादी के बाद आपकी पहली होली में मायके में हैं तब भी होलिका दहन के समय घर से बाहर न निकलें और न ही होलिका दहन देखें.

ये भी पढ़ें

इन 4 राशियों के पुरुष बनते हैं अच्छे पति, पत्नी को देते हैं खूब सारा प्यार और सम्मान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 8 August 2026: टैरो राशिफल मेष, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं वृश्चिक वाले न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 8 अगस्त 2026 मेष, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं वृश्चिक वाले न करें ये गलती!
साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026, इस हफ्ते कर्क राशि वालों के लिए बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग, धनु को होगी सुख-साधनों की प्राप्ति
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026, मेष और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा छप्परफाड़ धन, कर्क-कन्या सतर्क; जानें 12 राशियों का भविष्य
Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
मोदी सरकार के लिए कैसा रहेगा 2027? भारत की कुंडली में Gen-Z आंदोलन को लेकर बड़ा संकेत
2027 में मोदी सरकार, विपक्ष और Gen-Z... कौन बदलेगा राजनीति का खेल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget