एक्सप्लोरर

Guru Grah Upay: कुंडली में बृहस्पति खराब हो तो क्या करना चाहिए? जानिए आसान उपाय

Guru Grah Upay:किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति खराब हो तो उसे धन, स्वास्थ्य, सामाजिक और वैवाहिक जीवन में कष्ट झेलना पड़ता है. लेकिन कुछ उपायों की सहायता से गुरु की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है.

Guru Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों की चर्चा की गई है. सभी ग्रहों का प्रभाव राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है. बात करें गुरु ग्रह या बृहस्पति ग्रह की तो, ज्योतिष में इसे विशेष ग्रह माना गया है, जोकि भाग्य का कारक होता है. ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो तो उसे किसी भी काम में भाग्य का साथ नहीं मिलता है और जीवन में परेशानियां लगी रहती है.

जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति खराब हो तो उसे आर्थिक, शारीरिक, संतान कष्ट, वैवाहिक जीवन और अन्य तरह की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. क्योंकि खराब गुरु अभाग्य का कारण बन जाता है.

कैसे जानें कुंडली में खराब है बृहस्पति

  • गुरु ज्ञान के कारक होते हैं. अगर किसी व्यक्ति का पढ़ाई में मन नहीं लगता या शिक्षा क्षेत्र में अड़चन आती है तो यह कुंडली में खराब गुरु का संकेत है.
  • गुरु को भाग्य का कारक भी माना जाता है. ऐसे में धन की हानि, जरूरी कामों में रुकावटें आना, विवाह में अड़चन, कार्य सफल न होने का संकेत भी गुरु दोष को दर्शाता है. क्योंकि कुंडली में गुरु की खराब स्थिति होने पर किसी काम में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता है.
  • पेट संबंधी शारीरिक समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच भी कमजोर गुरु का संकेत है. इसके साथ ही गुरु की स्थिति कमजोर होने पर आंख, गला, कान, सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां झेलनी पड़ती है.
  • समाज में मान-सम्मान की कमी होना, अचानक अच्छा खासा बिजनेस ठप हो जाना, तरक्की रुक जाना या सपने में बार-बार सांप दिखना भी कुंडली में खराब बृहस्पति का संकेत माना जाता है.

कुंडली में खराब हो बृहस्पति तो करें ये काम

  • कुंडली में गुरु की स्थिति खराब या प्रतिकूल हो तो व्यक्ति को बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखना चाहिए और केले वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. साथ ही आप केले का वृक्षारोपण करें तो यह और भी अच्छा है. इस बात का ध्यान रखें कि, कम से कम 16 बृहस्पतिवार का व्रत जरूर रखें
  • खराब बृहस्पति से विवाह में भी अड़चन आती है. इसके लिए व्यक्ति को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए और माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करती चाहिए.
  • ज्योतिष सलाह से पुखराज रत्न धारण करने से भी गुरु ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देते हैं.
  • गुरुवार के दिन  'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला जाप करें. इससे गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है.
  • ज्योतिष के अनुसार खराब बृहस्पति को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए और पीले वस्त्र पहनना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Moon: सभी ग्रहों में क्यों महत्वपूर्ण है चंद्रमा, चंद्रमा की शुभता पाने के लिए करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget