एक्सप्लोरर

Grahan in October 2023: लगने वाला है साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानें डेट और राशियों पर प्रभाव

Solar Lunar Eclipse Date 2023: 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. वहीं 28 की मध्यरात्रि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह दोनों ग्रहण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगें.

Grahan in India: विज्ञान में ग्रहण को एक खगोलीय लेकिन धर्म और ज्योतिष में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा ग्रसित हो जाते हैं और इसकी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें 2 लग चुके हैं लेकिन 2 अभी बाकी हैं. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5-6 मई की रात लगा था. अब अक्टूबर में साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. जानते हैं इसके बारे में सब कुछ.

इस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Date 2023)

अक्टूबर की महीने में साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. खास बात यह कि यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर लगने वाले हैं. साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या के दिन लगेगा. यह ग्रहण शनिवार की रात 8:34 से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा. भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा.

इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse Date 2023)

साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगने जा रहा है. यह ग्रहण 28 अक्टूबर को रात को  1:06 से लगेगा और रात 2:22 मिनट पर समाप्त होगा.  इस चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसके सूतक के नियम भी यहां लागू होंगे. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 4:05 पर शुरू हो जाएगा. सूतक काल में पूजा-पाठ करने पर रोक लग जाती है. इस दौरान सावधानी बरतनी जरूरी होती है.

इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव (Grahan Effects On Zodiac Signs)

इन ग्रहण के नकारात्मक परिणाम कई राशियों को झेलने पड़ सकते हैं. इनमें मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के लोग हैं. यह दोनों ग्रहण इन राशि वालों के लिए बहुत अशुभ रहने वाले हैं. इन राशि के लोगों के जीवन में कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. ग्रहण के प्रभाव से आपको जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इन राशि के जातकों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपके करियर में भी समस्याएं आ सकती हैं. साल के दोनों ग्रहण आपके लिए अच्‍छे नहीं रहने वाले हैं. इन राशि के जातकों को सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें ये छोटा सा काम, नाराज पितर हो जाएंगे संतुष्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget