एक्सप्लोरर

Zodiac Sign: बहादुर और निडर होती हैं इस राशि की लड़कियां, हर चुनौती का डटकर करती हैं मुकाबला

Astrology, Zodiac Sign: राशियां भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां बताई गई हैं. जिन लड़कियों की ये राशि होती है वे काफी बहादुर होती हैं.

Astrology, Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है. मंगल ग्रह को साहस का कारक माना गया है. जिन लोगों की मेष, वृश्चिक और ये राशि होती है वे काफी निडर होते हैं. लड़कियों के मामले में भी यही बात कही जाती है. जिन लड़कियों की कुंडली में मंगल शुभ और मजबूत अवस्था में होता है, ऐसी लड़कियां बहुत ही बहादुर होती हैं और बड़ी से बड़ी बाधा आने पर भी नहीं घबराती हैं. ये भयभीत भी नहीं होती हैं. इन्हें किसी भी चुनौती से डर नहीं लगता है. ये अकेले ही संकट का मुकाबला करने की हिम्मत रखती हैं.

मेष राशि (Aries)- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है. मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा गया है. मंगल का संबंध रक्त से भी है. जिन लड़कियों की राशि मेष होती है और कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है या पाप ग्रहों से प्रभावित होती है तो इस राशि की लड़कियों को क्रोध बहुत जल्द आता है. लेकिन वहीं जब मंगल की स्थिति जब शुभ होती है, तो ऐसी लड़कियां बहुत ही निड़र होती हैं और समय आने पर ही क्रोध का प्रदर्शन करती हैं. जिन लड़कियों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मेष होती है.
 
सिंह राशि (Leo)- सिहं राशि का स्वामी सूर्य है. सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है. सूर्य भी पराक्रम प्रदान करता है. इसका संबंध आत्मा से भी है. जिन लड़कियों की सिंह राशि होती हैं, उनका स्वभाव दूसरों से अलग होता है. ये बहुत जल्दी क्रोध करने लगती हैं, लेकिन एक ही पल में शांत भी हो जाती हैं. जिन लड़कियों की राशि सिंह होती है वे बाहर से कठोर और भीतर से कोमल हृदय की होती हैं. इनके अधिकार क्षेत्र में जब कोई दखल देने का प्रयास करता है या फिर इनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है तो ये उसे माफ नहीं कर पाती हैं. ये अपने शत्रु को पराजित करती हैं. इन्हें किसी से डर नहीं लगता है. ये हर परेशानी का डटकर मुकाबला करती हैं. जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है. वृश्चिक राशि की लड़कियों की एक खास बात होती है, ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं. उसमें में किसी का भी दखल इन्हें अच्छा नहीं लगता है. ये अधिक शांत और एकांत में रहना पसंद करती हैं. ये दूसरों के कामों में भी दखल नहीं देती हैं. ये हमेशा अपने का व्यस्त रखने की कोशिश करती हैं. ये जब तक अपने लक्ष्य को पा नहीं लेती हैं इन्हें शांति नहीं मिलती है. जब कोई इनके काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसका ये खुलकर विरोध भी करती हैं. हानि पहुंचाने वाले को ये माफ नहीं करती हैं और अच्छा सबक सिखाती हैं. जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Chankya Niti : जो इन बातों पर नहीं करते हैं अमल, उन्हें कभी नहीं मिलती है मनचाही सफलता

Mercury Retrograde : बुध आज से चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को धन और सेहत के मामले में रहना होगा सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget