एक्सप्लोरर

Gemini Traits: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं मिथुन राशि वाले लेकिन इस एक कमी से खा जाते हैं मात, जानें सब कुछ

Gemini Personality Traits: मिथुन राशि में कई सारी प्रतिभाएं पाई जाती हैं लेकिन कुछ कमी की वजह से उनकी ये खूबियां ठीक से निखर नहीं पाती हैं. आइए जानते हैं मिथुन राशि के बारे में सब कुछ.

Mithun raashi ki khoobiyan: हर राशि की अपनी कमियां और खूबियां होती हैं जो उसे दूसरे जातकों से अलग करती हैं. व्यक्ति का स्वभाव इस पर निर्भर करता है कि उसकी राशि कैसी है. 12 राशियों में मिथुन राशि ऐसी है जिसमें कई सारी प्रतिभाएं पाई जाती हैं लेकिन कुछ कमी की वजह से उनकी ये खूबियां ठीक से निखर नहीं पाती हैं. आइए जानते हैं मिथुन राशि (Gemini traits and personality) के बारे में सब कुछ.

मिथुन राशि की विशेषताएं- मिथुन राशि के जातक अपनी बुद्धिजीवी और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं. यह लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और हर तरह की चुनौती स्वीकार करने को तैयार रहते हैं. यह लोग थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं और इन्हें पूरी तरह समझना मुश्किल होता है. यह लोग बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और कब नाराज हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है. लोगों के बीच इनकी अच्छी पैठ होती है. इस राशि के जातक बहुत रोमांटिक होते हैं. इनकी भाषा शैली भी कमाल की होती है. यह लोग हंसमुख और चतुर होते हैं. अपने काम को बड़ी कुशलता के साथ पूरा करते हैं. कलात्मक क्षेत्रों में यह लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

मिथुन राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व- यह लोग लुभावने, आकर्षक और मृदुभाषी होते हैं. शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत होते हैं. इनमें हमेशा कुछ नया करने की ललक होती है और यह लोग किसी एक जगह स्थिर नहीं रह पाते है. यह बहुत जल्द ही अपने कामों से ऊब जाते हैं. चूंकि आपका मन लगातार बदलता रहता है. यह लोग बौद्धिक विचारों को ज्यादा महत्व देते हैं. संचार इनके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. मिथुन राशि वाले लोग बहुत बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं.खुले विचार और जिज्ञासु प्रवृति इनकी पहचान है. यह लोग खुद को हर प्रकार के षड़यंत्रों से दूर रखते हैं. 

मिथुन राशि का स्वास्थ्य- मिथुन लग्न के लोग चमकदार आंखों वाले और अपनी बातों से लोगों को लुभाने वाले होते हैं. दिखने में यह लोग दुबले कद काठी के और औसत लंबाई वाले होते हैं. अपने व्यक्तित्व से यह लोग किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं. हालांकि इस राशि के जातकों को कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

मिथुन राशि की कमियां- इस राशि के जातक एक ही चीज पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है. इसके अलावा यह लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को इस्तेमाल करने में भी नहीं झिझकते हैं. इसलिए इन पर भरोसा करना खतरनाक होता है. प्यार के मामले में यह लोग खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और बिना सोचे-समझे किसी भी रिश्ते में कूद पड़ते हैं. 

Shani Dev: यदि घर के पास है शनि का पेड़, तो नोट कर लें ये काम की बात, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन 11 या 12 अगस्त, डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, जानें सही तारीख और भद्रा काल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget