एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope 2024: मिथुन राशि के लिए सुख-दुख वाला रहेगा सप्ताह, पढ़ें वीकली राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 2024 (4 to 10 August): मिथुन राशि के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा. आइये ज्योतिषाचार्य से जानते हैं 4 से 10 अगस्त 2024 तक मिथुन का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Gemini Weekly Horoscope 4 to 10 August 2024: मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है और इसके स्वामी ग्रह बुध हैं. आइये जानते हैं मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह नया सप्ताह यानी 4 से 10 अगस्त 2024 तक का समय कैसा रहेगा और आपको समस्याओं से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

ज्योतिषाचार्य (India Best Astrologer) से जानें मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से  (Mithun Saptahik Rashifal 2024)-

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)-

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलाजुला फल मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में जहां आपके जीवन में कुछेक परेशानियां आएंगी, वहीं आप अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से उनका समाधान भी निकालते हुए नजर आएंगे. इस दौरान आपके परिजन भी काफी मददगार साबित होंगे.

सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. जो लोग विदेश उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके जीवन में आने वाली ऐसी सभी समस्याओं का समाधान सप्ताह के उत्तरार्ध में निकलता हुआ नजर आएगा.

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सत्ता-सरकार और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. इस दौरान आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चले आ रहे विवादों को दूर करने में कामयाब होंगे. आर्थिक दृष्टि से देखें तो सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा. आपको कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी.

आपको को इस दौरान धन का लेन-देन करते समय या किसी योजना में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में उतावलेपन या फिर प्रदर्शन करने से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

मिथुन राशि के लिए उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Shani Vakri 2024: शनि वक्री हो तो नहीं करने चाहिए ये काम, ध्यान न देने वालों को देते हैं कठोर दंड

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget