एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, इन 4 कामों से करेंगे दिन की शुरुआत तो मिलेगा लाभ ही लाभ

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में नीति-नियम और सफलता के कई रहस्य छिए हुए हैं. इसमें ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिनके साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो आपको सभी कामों में सफलता हालिस होगी.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को अहम दर्जा प्राप्त है. इसे 18 महापुराणों में एक माना गया है. गरुड़ पुराण में सफल जीवन के सार समाहित हैं. इसलिए हर किसी को गरुड़ पुराण का पाठ करना चाहिए और इसमें बताई बातों का जीवन में आत्मसात करना चाहिए.

लेकिन गरुड़ पुराण को लेकर आम जनमानस के बीच ऐसी धारणा है कि,  इसे घर पर किसी परिजन की मृत्यु के बाद ही पढ़ा जाता है. गरुड़ पुराण मुख्य रूप से तीन भागों (आचारखंड, धर्मकाणड और ब्रह्माकांड) में विभाजित गरुड़ पुराण के पहले खंड यानी आचारखंड या पूर्वखंड का पाठ आप कभी भी कर सकते हैं.

गरुड़ पुराण के पूर्वखंड में सृष्टि की उत्पत्ति, ध्रुव चरित्र, द्वादश आदित्यों की कथा, ग्रहों के मंत्र, उपासना विधि, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार, यज्ञ, दान, तप, जप, तीर्थ और सत्कर्म जैसे कई लौकिक और परलौकिक बातों का वर्णन किया गया है. साथ ही इस खंड में व्याकरण, छंद, स्वर, ज्योतिष, आयुर्वेद, रत्नसार, नीतिसार आदि जैसे विषयों का भी समावेश है. इसलिए हर व्यक्ति को इसका पाठ करना चाहिए और इसमें बताई बातों को जीवन में आत्मसात भी करना चाहिए. इससे व्यक्ति बुरे कर्मों से दूर रहता है और सुखी जीवन व्यतीत कर बाद में मोक्ष को प्राप्त होता है.

गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा ऐसे कार्यों के बारे में बतलाया गया है, जिनके साथ यदि आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो आपको लाभ ही लाभ मिलेगा और हर कार्य में सफलता हासिल होगी. आइये जानते हैं इन कामों के बारे में.

इन 4 कामों से करें दिन की शुरुआत

  • गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को प्रतिदिन स्नान के बाद सबसे पहले भगवान की पूजा करनी चाहिए. पूजा-पाठ के साथ दिन की शुरुआत करने से देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है और हर कार्य में सफलता हासिल होती है.
  • सुबह खुद भोजन करने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं. इसके बाद ही अन्न जल ग्रहण करें. इससे माता अन्‍नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है और घर पर सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है. 
  • गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा ऐसा कहा गया है, हर व्यक्ति को दिन में एक बार आत्मचिंतन जरूर करना चाहिए. इससे आपको सही-गलत के बीच भेद का पता चलेगा और नए विचार उत्पन्न होंगे.
  • प्रतिदिन आपको किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए. आप अपने सामर्थ्नुसार किसी भूखे को भोजन करा सकते हैं, गाय को रोटी खिला सकते हैं, पक्षियों को दाना दे सकते हैं या किसी कुत्‍ते को रोटी खिला सकते हैं. इनमें से किसी काम को भी यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन करता है, तो उसे बहुत पुण्य मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: अशुभ समय में कभी न करें ये काम, वरना हंसता-खेलता जीवन हो जाएगा बर्बाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget