एक्सप्लोरर

Garuda Purana: घर पर क्यों छाई रहती हैं कंगाली? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं कारण

Garuda Purana: जाने अनजाने में दैनिक जीवन में हम कई गलतियां करते हैं, जोकि घर पर दरिद्रता का कारण बनती है. गरुड़ पुराण में गरीबी के कारण और इससे मुक्ति के उपायों के बारे में बताया गया है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहे और घर पर धन का अभाव न रहे. लेकिन केवल मेहनत करने से व्यक्ति की यह चाहत पूरी नहीं होती है. कई बार ऐसा होता है आमदनी अच्छी होने और खूब मेहनत करने पर भी घर पर धन का अभाव बना रहता है.

इसका कारण है जाने-अनजाने में हुई गलतियां. शास्त्रों में ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करने पर जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाती है. इतना ही नहीं इन नीतियों का अनुसरण करने पर घर-परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा से कभी पैसों की कमी नहीं रहती.

गरुड़ पुराण जोकि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है. इसमें ऐसी कई बातों का उल्लेख मिलता है, जोकि गरीबी और दरिद्रता का कारण बनती हैं. अगर आप इन कामों को करते हैं तो आज ही इसे छोड़ दें. वरना कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

श्लोक कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चत…

इस श्लोक का अर्थ है कि, गंदे-मैले कपड़े पहनने वाले, दांत साफ न करने वाले, अधिक भोजन करने वाले, कटु वाणी बोलने वाले और सूर्योदय व सूर्योस्त के बाद सोने वाले अगर स्वयं भगवान विष्णु हों तो भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं.

ये गलतियां बनती हैं दरिद्रता का कारण

  • दांत गंदे रखना:  गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन दांत साफ नहीं करते हैं या जिनके दांतों से दुर्गंध आती है उनके पास मां लक्ष्मी नहीं रहती है. साथ ही गंदे दांत वाले लोग आलसी और रोगी भी होते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दांतों को साफ रखना जरूरी होता है.
  • गंदे-मैले कपड़े पहनना: गरुड़ पुराण में कहा गया है जो व्यक्ति गंदे-मैले कपड़े पहनते हैं उनके पास भी लक्ष्मी जी नहीं रहती है. क्योंकि लक्ष्मी जी को साफ-सफाई पसंद है. कहा जाता है कि जिन लोगों के कपड़े गंदे होते हैं उनकी प्रतिष्ठा समाज में भी कम रहती है और ऐसे लोगों से लोग मिलने-जुलने में भी संकोच करते हैं.
  • कठोर वाणी बोलने वाले: कठोर बोलने वाले धीरे-धीरे सभी से दूर हो जाते हैं. ऐसे लोगों से संपर्क में कोई नहीं रहना चाहता है. साथ ही जिनकी बोली में मिठास नहीं होती उनके पास मां लक्ष्मी नहीं ठहरतीं. इसलिए छोटी छोटी बातों पर चीखने-चिल्लाने की आदत को छोड़ देना चाहिए. ये आदत घर पर भी कलह-क्लेश का कारण बनती है.
  • भूख से अधिक भोजन करना: गरुड़ पुराण अनुसार, जो लोग भूख से ज्यादा भोजन करते हैं उनसे मां लक्ष्मी सदैव रुष्ट रहती हैं. स्वास्थ्य के लिए भी अधिक भोजन करना सही नहीं माना जाता है. ऐसी आदत कई रोगों को निमंत्रण देती है.
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना: शास्त्रों में कहा गया है कि, व्यक्ति को कभी भी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए. ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं रहती हैं. ये आदत आपको आलसी भी बनाती है. साथ ही जीवन की सुख-समृद्धि में बाधा बनती है.

ये भी पढ़ें: July Grah Gochar 2023: जुलाई में 3 बड़े ग्रहों का गोचर, ज्योतिष से जानिए प्रभाव से लेकर उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल
Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल, पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Numerology: गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर 2026 में रिश्ते, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव? जानें तुला राशि का छमाही राशिफल
तुला राशि वालों, अगले 6 महीने बदल सकते हैं रिश्ते और करियर! पढ़ें पूरा छमाही राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: कर्क संक्रांति, सिद्धि योग और दक्षिणायन का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज गुरुवार को कर्क संक्रांति और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget