एक्सप्लोरर

July Grah Gochar 2023: जुलाई में 3 बड़े ग्रहों का गोचर, ज्योतिष से जानिए प्रभाव से लेकर उपाय

July Grah Gochar 2023: ग्रह-गोचर की स्थिति से जुलाई का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास जी ने बताया कि, जुलाई में मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है.

July Grah Gochar 2023 Effect and Upay: जुलाई महीने के पहले हफ्ते में ही तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सबसे पहले इसकी शुरुआत ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह से हो रही है. मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं और अगस्त तक इसी स्थिति में रहेंगे.

इसके कुछ दिन बाद 7 जुलाई को भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं.  ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वहीं अगले दिन यानी 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं. बुध और सूर्य की इस युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ रहेगा.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर महीने कोई न कोई ग्रह गोचर होता है. जुलाई में कुछ ग्रह गोचर करने वाले हैं. ऐसे में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ राजयोग भी बनेंगे. जुलाई में मंगल, बुध और शुक्र गोचर से शुभ राजयोग का निर्माण होगा. 

जुलाई में 3 ग्रह बदलेंगे राशि

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि, जुलाई के पहले हफ्ते में मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे. इन 3 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों पर भी पड़ेगा. लेकिन इन ग्रहों के अलावा बृहस्पति, शनि और राहु-केतु की चाल में बदलाव नहीं होगा.

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, 1 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा. मंगल ग्रह कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में आएंगे और अगस्त तक विराजमान रहेंगे.

शुभ- मंगल का गोचर वृष, कन्या और कुंभ राशि के लिए शुभ फलदायी साबित होगा.
अशुभ- मंगल का गोचर मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा.

बुध का कर्क राशि में प्रवेश

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में आएगा. यहां सूर्य पहले से ही मौजूद है. ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा.

शुभ- बुध का कर्क राशि में गोचर वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा.
अशुभ- मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर अशुभ फलदायी साबित होगा.

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, 7 जुलाई को शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेगा. शुक्र को धन, विलासिता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है. शुक्र ग्रह के अधिग्रहण के दौरान शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं.

शुभ- वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुक्र का शुभ साबित होगा.
अशुभ- शुक्र का गोचर मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए अशुभ फलदायी रहेगा.

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा करती है. शुक्र, बुध और मंगल के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी. इस कारण खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान ज्यादातर दिनों में मंगल और शनि की प्रतियुति रहेगी. इन ग्रहों के आमने-सामने होने की वजह से देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी. प्राकृतिक घटनाएं होगी, भूकंप आने की संभावना है. तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं. यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है. बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है. शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे. सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं. खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आय में इजाफा होगा. वहीं राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा.

क्या करें उपाय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, ग्रहों के राशि परिवर्तन के होने वाले अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ‘हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें’. प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं. लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं. हनुमान जी को पान और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि, ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट और दूर करती है. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए. माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा के दिन इन 3 शुभ योग में दीक्षा लेने से सफलता की राह होगी आसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget