एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण अनुसार जीवन में इन 5 काम करने से आयु होती है कम, इन्हें छोड़ने में ही भलाई

Garuda Purana Lessons: गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी काफी जानकारी देखने को मिलती है. इसमें ये भी बताया गया है कि जीवन में किन कामों को करने से व्यक्ति की आयु कम होती है

Garuda Purana Shiksha: गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में से एक माना जाता है. माना जाता है कि इस पुराण में बतायी गई सभी बातें भगवान विष्णु ने स्वयं अपने मुख से कहीं हैं. इस पुराण में मरने के बाद की भी जिंदगी के बारे में बताया गया है. जिसमें बताया गया है कि मनुष्य पृथ्वी जैसे भी कर्म करता है, उसे परलोक में वैसा ही फल मिलता है. गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में कुछ ऐसी बातों के बारे में भी बताता गया है, जिन्हें किसी भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनको करने से आयु कम होती है.

क्या नहीं करना चाहिए

देर से उठना है
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग सुबह देर तक सोते हैं, वे अपनी आयु को कम करते हैं क्योंकि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुद्ध हवा होती है. व्यक्ति को श्वसन संबन्धित रोग नहीं होते और उसकी आयु बढ़ती है. देर तक सोने वाले लोग सुबह की जीवनदायी हवा को ग्रहण नहीं कर पाते. ऐसे में वे तमाम रोगों से घिरे रहते हैं.

रात में दही का सेवन 
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग रात में दही का सेवन करते हैं उन्हें सांस और शीत प्रकृति के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है. कुछ लोग रात में दूध का भी सेवन करते हैं.दही खाने के बाद दूध पीना आयुर्वेद के अनुसार भी सही नहीं माना गया है. दही का प्रयोग रात में नहीं करना चाहिए.

श्मशान का धुआं 
गरुड़ पुराण के अनुसार, श्मशान के धुंए से दूर रहना चाहिए. क्योंकि मृत्यु के बाद मनुष्य के शरीर को जलाया जाता है और उसमें कई प्रकार के विषैले तत्‍व धुंए के साथ हवा में आकर घुल जाते हैं. इन विषैले तत्‍वों में कई प्रकार के वायरस और बैक्‍टीरिया मौजूद होते हैं. उस समय पास में खड़े व्यक्ति के सांस लेने पर वह शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं,जो कई रोगों को जन्म देता है. इससे व्यक्ति की उम्र घटती है.

बासी मांस का सेवन
गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर आप बासी यानी कई दिन का रखा मांस खा रहे तो आपकी ऊम्र कम हो सकती है. क्योंकि पुराने मांस में खतरनाक बैक्टीरिया पनप जाते हैं. ऐसे में अगर आप इसे खाते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके पेट में पहुंचकर आपको तमाम बीमारियों से ग्रसित बना देते हैं. ये रोग मनुष्य की आयु कम करते हैं.

सुबह के समय रोमांस 
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह के समय य़ा फिर अधिक बार शारीरिक संबंध बनाने से शरीर कमजोर होता है. एक समय ऐसा आता है कि आपका शरीर रोगों से लड़ने की ताकत को खो देता है. यही वजह है कि योगी और ऋषियों ने सुबह का समय योग, प्राणायाम और ध्यान के लिए निश्चित किया है ताकि इस समय शरीर में शक्ति का संचय किया जा सके.

ये भी पढ़ें :-

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 संकेतों से पता चलता है कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा है, ऐसे करें पहचान

Garuda Purana: इन लोगों के घर भूलकर भी कभी न करें भोजन वरना होगी नरक की प्राप्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
कल का राशिफल: शनिवार 24 अक्टूबर 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget