एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 संकेतों से पता चलता है कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा है, ऐसे करें पहचान

Garuda Purana Lessons: गरुड़ पुराण में व्यक्ति की उन भाव भंगिमाओं के बारे में बताता गया है, जो आपको ये बता सकती हैं कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है या सत्य.

Garuda Purana Shiksha: हिंदू धर्म ग्रंथों के 18 महापुराणों में से एक है गरुड़ पुराण (Garuda Puran). इसमें भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के परम भक्त और उनके वाहन गरुड़ पक्षी (Garuda Bird) और श्रीहरि नारायण के बीच की बातचीत का वर्णन है.गरुड़ पुराण में सच और झूठ के बीच (Truth and Lie) का फर्क करने के 7 कारगर तरीके भी बताए गए हैं. यहां जानिए उन संकेतों के बारे में जिनसे आप व्यक्ति के झूठ को आसानी से पकड़ सकते हैं.

कैसे पता लगाएं कि कोई व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ?  
गरुड़ पुराण में एक श्लोक में है-
अकारैरिंगितैर्गत्या चेष्टया भाषितेन च। 
नेत्रवक्त्रविकाराभ्यां लक्ष्यतेर्न्गतं मनः।।
अर्थात- शरीर का आकार, संकेत, गति, चेष्टा, वाणी, नेत्र और चेहरे की भाव-भंगिमाओं से किसी भी व्यक्ति के मन की बातें समझी जा सकती हैं. गरुड़ पुराण के इसी श्लोक के आधार पर आप पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ.

1- आंखों से समझें
गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप सामने वाले की आंखों को ध्यान से देखें आपको अंदाजा लग जाएगा कि वो सच्चा है या झूठा. एक झूठा व्यक्ति या तो आपसे नजर चुराएगा या फिर उसकी आंखें एक जगह स्थिर नहीं होंगी. वो बात करते समय इधर-उधर देखेगा.

2- शारीरिक मुद्राओं में बदलाव
कुछ लोगों की सामान्य आदत होती है कि वे बातचीत के दौरान हाथ या पैर हिलाते हैं, वहीं कुछ लोग क्रॉस लेग करके बैठ जाते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार लेकिन ऐसे लोग जब झूठ बोलते हैं तो उनकी सामान्य आदतों में बदलाव होता है. जब आप किसी व्यक्ति की सामान्य आदतों में बदलाव देखें तो समझ लें कि कहीं कुछ गड़बड़ है.

3- शरीर का आकार- कद-काठी
व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज सारे राज खोल देती है. गरुड़ पुराण के अनुसार अगर सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को लेकर गंभीर नहीं है या झूठ बोल रहा है तो उसके कंधे झुके होते हैं. अगर वह कुर्सी पर बैठा है तो वह लगातार अपना पांव हिला रहा होता है या उसके हाथ कुछ कांप रहे होते हैं, क्योंकि उसे अपने झूठ के पकड़े जाने का भय भी होता है.

4- शारीरिक गति में बदलाव
गरुड़ पुराण के अनुसार जब व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसकी शारीरिक गति में भी बदलाव आता है. जो व्यक्ति धीरे बोलता है वो हो सकता है कि हड़बड़ाहट में अपनी बात रखे या बोलते समय लड़खड़ाए जाए. वहीं जो जल्दी-जल्दी काम करता है, हो सकता है कि वो सुस्त हो जाए. मतलब व्यक्ति की शारीरिक गति में बदलाव आपको खुद ही महसूस करना होगा.

5- चेहरे के हावभाव
चेहरे से भी व्यक्ति का सच और झूठ पता चलता है.गरुड़ पुराण के अनुसार कई बार लोगों के चेहरे के भाव बता देते हैं कि वे सच बोल रहे हैं या झूठ. चेहरे की बदलती भावभंगिमा को समझकर आप जान सकते हैं कि वह व्यक्ति आपसे सच बोल रहा है या झूठ या फिर वह आपको लेकर कितना गंभीर है।

6- भाव भंगिमाएं अलग
गरुड़ पुराण के अनुसार जब व्यक्ति कुछ छिपाने की चेष्टा करता है तो उसकी भाव भंगिमाएं और हरकतें अलग होती हैं. इन पर गौर करके आप उसके झूठ को पकड़ सकते हैं.

7- आवाज का उतार-चढ़ाव 
गरुड़ पुराण के अनुसार कोई व्यक्ति यदि आपसे कोई बात छिपाता है या झूठ बोलता है तो उसके बोलने में थोड़ी हड़बड़ाहट होती है. उसकी आवाज में भी असामान्य उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी वह कोई बात धीरे बोलेगा तो कभी जोर से. बोलते समय वह बीच-बीच में अटक भी जाता है. उस व्यक्ति के बोलने के तरीके से आप जान सकते हैं कि वह सच बोल रहा है या झूठ या फिर उसके मन में क्या है.

ये भी पढ़ें :-

Garuda Purana: इन लोगों के घर भूलकर भी कभी न करें भोजन वरना होगी नरक की प्राप्ति

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget