एक्सप्लोरर

Diwali 2024: दिवाली पर ताश के पत्ते फेंटे तो ये ग्रह देगा कठोर दंड

Diwali 2024: जुआ (gambling) और जुआरियों को लेकर कबीरदास कहते हैं- कहत कबीर अंत की बारी। हाथ झारि कै चलैं जुआरी।। अर्थ है कि, जुएबाजी के अंत में आपको हाथ झाड़ कर यानी जेब खाली करके जाना होगा.  

Diwali 2024: भारत में जुआ (gambling) खेलने का प्रचलन सदियों पुराना है. लेकिन बदलते समय के साथ जुआ खेलने के प्रारूप में भी बदलाव हुआ है. सबसे पहले जुआ चौरस के रूप में खेला जाता था. लोग दिवाली और अन्नकूट जैसे पर्व में शगुन (Shagun) के रूप में आज भी जुआ खेलते हैं और ऐसा करने को शुभ मानते हैं.

भारत में गुरुवार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. दिवाली के दिन भी कई लोग ताश की पत्तियों से लेकर कैसीनो, ऑनलॉन और कई तरह से जुआ खेलते हैं. कालांतर में भी ऐसा देखा गया है कि जुआ खेलने से किसी का उद्धार नहीं बल्कि केवल विनाश ही हुआ है. इसलिए शास्त्रों में जुआ खेलने को शुभ नहीं माना जाता है.

महाभारत काल में भी जुए की वजह से ही पांडवों और कौवरों के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसका परिणाम सभी को पता है. केवल हिंदू धर्म के वेद-पुराण में ही नहीं बल्कि बाइबल, कुरान-हदीस में भी जुआ खेलने की खामियां ही बताई गई है. दिवाली के दिन भी कई लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते हैं. क्या यह ही है या गलत आइये जानते हैं.

सबसे पहले जानते हैं कि जुआ क्या है?

जुआ मानव सभ्यता का सबसे पुरातन खेल रहा है. जुआ हिंदी शब्द है, जिसे अंग्रेजी में गैंबलिंग कहते हैं. जैन साहित्य के श्लोक में जुआ को लेकर बताया गया है-

अन्योन्यस्येर्षया यत्र विजिगीषा द्वयोरिति।
व्यवसायादृते कर्मं द्यूतातीचार इष्यते।

यानी हार-जीत की शर्त लगाकर ताश, चौपड़, शतरंज या कोई भी दूसरा खेल खेलना, जानवरों को आपस में लड़ाना यह सब जुआ कहलाता है.

किस ग्रह से लगती है जुए या सट्टेबाजी की लत

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि कुछ लोग केवल मनोरंजन के लिए जुआ खेलते हैं तो वहीं कुछ लोगों को इसकी लत भी लग जाती है. ज्योतिष के अनुसार कुंडली में यदि शुभ ग्रह जैसे गुरु, शुक्र आठवें घर में हो तो व्यक्ति को जुए की लत लग जाती है. साथ ही 11वें भाव का स्वामी छठे, आठवें और बारहवें भाव में हो तो ऐसे में भी जातक को जुए की लत लग जाती है और इसे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है.

दिवाली पर ताश खेलने से ये ग्रह देते हैं दंड

ज्योतिष में शनि को क्रूर और राहु-केतु को पाप ग्रह माना जाता है. कई बार ये ग्रह आपके लिए उपयोगी होते हुए भी नुकसान का कारण बन सकते हैं. इस संबंध में ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास का कहना है कि- सामान्य नौ ग्रहों में सूर्य, गुरु, मंगल,चंद्र, बुध और शुक्र को शुभ माना जाता है. वहीं शनि, राहु और केतु क्रूर या पापी ग्रह माने जाते हैं. ये ऐसे ग्रह होते हैं जिनके अशुभ होने से व्यक्ति बुरे कामों में लिप्त भी हो जाता है और यही ग्रह बुरे कर्मों की सजा भी देते हैं.

दिवाली पर ताश खेलना सही या गलत

दिवाली या किसी भी दिन जुआ खेलना कतई शुभ नहीं माना जाता है. खासकर दीपावली जैसे शुभ दिन पर तो कभी नहीं. क्योंकि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा होती है. इस दिन ताश के पत्ते फेंटने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं. 

दिवाली पर जुआ खेलने को लेकर एक लोकप्रिय कहावत यह भी है कि जो इस दिन जुआ नहीं खेलता उसका अगला जन्म गधे के रूप में होता है. पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भी भगवान शिव के साथ पासा खेला था. अगर आप दिवाली पर केवल मनोरंजन के लिए ताश की पत्तियां खेलते हैं तो इसमें कोई दोष नहीं है. लेकिन जुए के रूप में किसी चीज की बाजी लगाकर ताश या कोई भी खेल खेलना आपके लिए विनाश का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली पर घर न जाना वनवास की तरह, लेकिन इस विशेष पूजा से खुशगवार बनेगा त्योहार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget