एक्सप्लोरर

Dhanurmas: 15 दिसंबर से धनुर्मास, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानें पूरी बात

Dhanurmas 2022 Dates: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, धनु राशि में सूर्य की मौजूदगी में धर्म और तीर्थ यात्रा करने से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे.

Dhanurmas 2022 Date, Kharmas 2022: पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि की यात्रा को समाप्त करते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में सूर्य देव का प्रवेश धनु संक्रांति कहलाती है. धर्मशास्त्र के मनीषियों के अनुसार धनु राशि में सूर्य गोचर धनुर्मास कहलाता है. धनुर्मास के एक माह तक शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार हिन्दू धर्म ग्रंथों में धनुर्मास का महीना धर्म आराधना व तीर्थाटन के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है. प्राकृतिक दृष्टि कोण से धनुर्मास में हिमपात, शीतलहर, ठंड का बदला हुआ प्रभाव दृष्टिगत होता है. जो कि धार्मिक क्रिया कलापों की दृष्टिकोण से बेहद शुभ होता है.

धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस समय धर्म, तपस्या तथा आराधना के हिसाब से मनुष्य की परीक्षा होती है. धनु संक्रांति के परिभ्रमण काल में भक्त सनातन धर्म का पालन करते हुए अनवरत भगवत भजन करते हैं और अपनी साधना एवं उपासना को आगे बढ़ाते हैं. मान्यता है कि इससे भक्तों को आदित्य लोक की प्राप्ति होती है.

पौष मास सूर्योपासना के लिए है अति विशिष्ट

हिंदू धर्म में पौष मास सूर्योपासना के लिए विशेष महत्त्व वाला होता है. मान्यता है कि इस मास में स्नान आदि करके सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने से हर कामना पूरी होती है. शरीर स्वस्थ होता है. शौर्य और तेज का विकास होता है. धनु संक्रांति पौष मास में ही पड़ती है. इस लिए पौष मास में सूर्य की आराधना विशेष बताई गई है.  

देवगुरु बृहस्पति की राशि है धनु

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु में जब सूर्य देव गोचर करते हैं तो वह धर्म, आध्यात्म व संस्कृति से जुड़े नवीन काल खंड का निर्माण होता है. ऐसी परिस्थितियों में भगवत भजन, कथा श्रवण तथा तीर्थ यात्रा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

मकर संक्रांति के बाद बजेगी शहनाई

सूर्य देव करीब एक माह धनु राशि में संचरण करने के बाद 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर संक्रांति होगी. इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे.   

यह भी पढ़ें 

Shukra Gochar 2022: नए साल के पहले शुक्र दो बार बदलेंगे अपनी राशि, इनकी चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget