एक्सप्लोरर

Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें

Dhanteras 2026: धनतेरस और प्रदोष का महासंयोग! 6 नवंबर को शाम 6:02 से 7:57 बजे तक लक्ष्मी-कुबेर पूजन का शुभ मुहूर्त है; पहले शिव पूजा और अंत में यम दीपदान करें.

Dhanteras And Pradosh Vrat: पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ धनतेरस (धनत्रयोदशी) के साथ होता है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. त्रयोदशी तिथि देवाधिदेव महादेव के प्रिय प्रदोष व्रत का भी पावन दिन होती है.

जब धनतेरस और प्रदोष व्रत एक ही दिन पड़ते हैं, तो पूजा के सही क्रम को लेकर श्रद्धालुओं के मन में संशय पैदा हो जाता है कि शाम ढलते ही सबसे पहले किसका आह्वान करें, माता लक्ष्मी और कुबेर देव का या फिर महादेव का?

ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के अनुसार, ऐसे संयोग में की गई पूजा का एक कड़ा नियम है. गलत क्रम में की गई पूजा से व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता.

शाम ढलते ही पहले किसका होगा आह्वान?

शास्त्रों में एक सर्वमान्य सिद्धांत है: "सर्वदेवमयो रुद्रः" यानी महादेव समस्त देव शक्तियों के मूल हैं. इसके अलावा, प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के करीब 2 घंटे 24 मिनट) का समय सीधे तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती के पृथ्वी भ्रमण का काल माना जाता है.

धर्मग्रंथों और ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, पूजा का सटीक क्रम इस प्रकार होना चाहिए:

प्रथम पूज्य गणेश जी का स्मरण: किसी भी अनुष्ठान का आरंभ विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के पूजन और ध्यान से ही करें.

प्रदोष व्रत (शिव-शक्ति पूजन) सबसे पहले: सूर्यास्त होते ही सबसे पहले प्रदोष व्रत का संकल्प पूर्ण करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन, अभिषेक और आरती करें. शास्त्रों के अनुसार, जब तक शिव की आराधना पूरी नहीं होती, तब तक प्रदोष काल का व्रत फल सिद्ध नहीं माना जाता. महादेव की कृपा के बिना लक्ष्मी जी भी स्थिर नहीं रहतीं.

धनतेरस पूजन (धन्वंतरि, कुबेर व महालक्ष्मी): शिव परिवार की पूजा संपन्न होने के बाद, स्थिर लग्न (वृषभ काल) में भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें. इस दौरान नए खरीदे गए बर्तन, आभूषण या बही-खातों को चौकी पर रखकर अर्पित करें.

यम दीपदान (अंत में): संपूर्ण पूजा संपन्न होने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर यमराज के निमित्त चौमुखा आटे या मिट्टी का दीपक प्रज्वलित करें. इसे घर के अंदर नहीं रखा जाता.

धनतेरस और प्रदोष व्रत 2026: तिथि व शुभ मुहूर्त 

 

धनतेरस व प्रदोष तिथि: शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2026, सुबह 10:30 बजे से

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026, सुबह 10:47 बजे तक

प्रदोष काल (शिव पूजन समय): शाम 05:33 बजे से रात 08:09 बजे तक (नई दिल्ली समयानुसार)

धनतेरस लक्ष्मी-कुबेर पूजन मुहूर्त (स्थिर लग्न): शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक

यम दीपदान समय: 6 नवंबर 2026, प्रदोष काल के उपरांत (संध्या गहराने पर)

शिव-गौरी का प्रदोष पूजन

  • स्नान कर स्वच्छ वस्त्र (हल्के पीले या सफेद) पहनें.
  • ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में शिवलिंग या शिव परिवार का चित्र स्थापित करें.
  • शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल, सफेद चंदन, अक्षत, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें.
  • ‘ॐ नमः शिवाय’ पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जप करें और अंत में शिव-पार्वती की आरती करें.

धन्वंतरि और लक्ष्मी-कुबेर पूजन

  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं.
  • उस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की प्रतिमा या यंत्र स्थापित करें.
  • खरीदी गई नई वस्तुएं (सोना, चांदी, पीतल के बर्तन आदि) और साबुत धनिया चौकी पर रखें.
  • रोली, चंदन, हल्दी, कमल का फूल और खीर/मिष्ठान का भोग लगाएं.
  • 'ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें.

इन गलतियों से बचें (महत्वपूर्ण नियम)

पहले लक्ष्मी पूजन की भूल न करें: प्रदोष काल आरंभ होते ही सीधे लक्ष्मी-कुबेर पूजा शुरू करने के बजाय पहले देवाधिदेव का पूजन संपन्न करें.

दिशा का रखें ध्यान: शिव और लक्ष्मी पूजन के समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. यम के दीपक का मुख हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए.

कलह और तामसिक भोजन का त्याग: त्रयोदशी के दिन घर में किसी भी प्रकार का विवाद न होने दें और पूर्ण सात्विकता बनाए रखें.

प्रदोष और धनतेरस के इस दुर्लभ योग में क्रमबद्ध तरीके से की गई पूजा से न केवल आरोग्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी का वास भी बना रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हर्षिका मिश्रा । धर्म और ज्योतिष पत्रकार

हर्षिका मिश्रा ABP Live में धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले एक वर्ष से वे धर्म और ज्योतिष की डिजिटल कवरेज पर काम कर रही हैं. उनके लेखन के प्रमुख विषय ग्रह गोचर, राशिफल, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं हैं.

उन्होंने नई दिल्ली स्थित AIMC से टेलीविजन और रेडियो प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. उनकी पढ़ाई में स्क्रिप्ट लेखन और वीडियो प्रोडक्शन शामिल रहे हैं. वे लेख और वीडियो स्क्रिप्ट के जरिए धर्म व ज्योतिष से जुड़े सवालों को सरल भाषा में समझाती हैं.

वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु और शकुन शास्त्र उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. वे नई पीढ़ी के पाठकों के लिए करियर, पढ़ाई और रिश्तों से जुड़े प्रश्नों पर भी लिखती हैं. उनका ध्यान ज्योतिषीय शब्दों का अर्थ और किसी व्याख्या का आधार स्पष्ट करने पर रहता है.

उनका मानना है कि ज्योतिष से जुड़ी जानकारी डर पैदा करने के बजाय सोचने और अपनी परिस्थितियों को समझने में मदद करनी चाहिए. वे ज्योतिषीय आकलनों को संभावित संकेतों के रूप में देखती हैं और व्यक्तिगत प्रयास व जिम्मेदारी को महत्व देती हैं.

श्रीमद्भगवद्गीता का कर्म सिद्धांत उनकी सोच को प्रभावित करता है. पत्रकारिता और ज्योतिष के अलावा उन्हें संगीत, साहित्य और यात्राओं में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की वापसी मुश्किल! सहयोगियों के बदले सुर, कुंडली ने भी बढ़ाई चिंता
नेतन्याहू की वापसी मुश्किल! सहयोगियों के बदले सुर, कुंडली ने भी बढ़ाई चिंता
Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर विष्कुम्भ योग से 5 राशियों को भारी धन लाभ, कन्या को इंटरनेशनल मुनाफा और मीन के क्लियर होंगे अटके पेमेंट!
Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर विष्कुम्भ योग से 5 राशियों को भारी धन लाभ, कन्या को इंटरनेशनल मुनाफा और मीन के क्लियर होंगे अटके पेमेंट!
Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 November 2026:  रमा एकादशी पर पार्टनर संग फिक्स होगी रोमांटिक डेट, वर्कस्पेस पर दिखेगा गजब का उत्साह
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 November 2026:  रमा एकादशी पर पार्टनर संग फिक्स होगी रोमांटिक डेट, वर्कस्पेस पर दिखेगा गजब का उत्साह
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget