एक्सप्लोरर

Dhanteras 2023: धनतेरस कल, नोट कर लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanatrayodashi 2023: धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को है. मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था. इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है. आइए जानते हैं कि इस दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए.

Dhanteras Niyam: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस कल यानि 10 नवम्बर को मनाया जाएगा. इसी दिन से दिवाली के पंच-पर्व  की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस इस 5 दिवसीय पर्व का पहला दिन होता है. त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 58 तक रहेगी. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन कितनी झाडू खरीदनी चाहिए.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 

प्रदोष काल 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 25 मिनट तक है. वहीं वृषभ लग्न का मुहूर्त- शाम 6 बजकर 8 मिनट से रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक है. दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 26 मिनट तक का समय शुभ है.

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन  आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. तब से ही हर साल धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है. कहा जाता है जो भी व्यक्ति धनतेरस के दिन सोने-चांदी,बर्तन,जमीन-जायजाद की शुभ खरीदारी करता है उसमें तेरह गुना की बढ़ोत्तरी होती है. इस बार खरीददारी के लिए धनतेरस पर दोपहर से शाम तक शुभ समय रहेगा. विशेषकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक और फिर शाम 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक का समय खरीदारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा.

धनतेरस पर कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है. माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी मां की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन नई झाड़ू खरीदकर उसका पूजन करना चाहिए. झाड़ू खरीदते समय इसकी संख्या का विशेष ध्यान रखें. इस दिन झाड़ू हमेशा विषम संख्या में खरीदा जाएं यानि 1, 3, 5 और 7 इस तरीके से झाड़ू खरीदना सौभाग्यदायक माना जाता है. झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. 

दिवाली की रात में लक्ष्मी पूजन के बाद कुमकुम और चावल से इस झाड़ू का भी पूजन करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर से सारे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. माना जाता है कि धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू से झाड़ू लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

घर के बाहर जलाएं यम दीया

धनतेरस के दिन सिर्फ नई वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती बल्कि दीप भी जलाए जाते हैं. माना जाता है कि घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाने से घर में अकाल मौत का डर खत्म हो जाता है. परिवार की लौ हमेशा जलती रहती है. इसे यम दीया भी कहते हैं. 

ये भी पढ़ें

ये सपना देता है धनवान बनने का संकेत, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Aaj ka Meen Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
Aaj ka Kumbh Rashifal 7 July 2026: धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात
धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात
Aaj ka Makar Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा सम्मान, नए अवसर बदल सकते हैं आपकी किस्मत
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा सम्मान, नए अवसर बदल सकते हैं आपकी किस्मत

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget