एक्सप्लोरर

Devshayani Ekadashi 2023: सबसे पहले किसने किया था देवशयनी एकादशी का व्रत? जानें यह पौराणिक कथा

Devshayani Ekadashi Katha: देवशयनी एकादशी का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है. इसे करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है. देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं.

Devshayani Ekadashi Puja: हिंदू धर्म में एकदाशी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है. आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसमें शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को देवशयनी एकदाशी कहा जाता है. इस बार देवशयनी एकादशी 29 जून को मनाई जाएगी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से ही भगवान विष्‍णु योग निद्रा के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं और फिर चार महीने बाद देवप्रबोधनी एकादशी के दिन उठते हैं.

देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी, पद्मा एकादशी और हरि शयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. देवशयनी एकादशी का हिन्‍दू धर्म में विशेष महत्‍व है. यह एकादशी अपार सिद्धिदायक गुणों से भरी होती है. जानते हैं कि देवशयनी एकादशी का व्रत करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि इस एकादशी का व्रत सबसे पहले किसने किया था.

देवशयनी एकादशी की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यवंश में मान्धाता नाम के एक चक्रवर्ती राजा थे. उनके राज्य में तीन वर्ष तक वर्षा नहीं हुई और इसकी वजह से वहां घोर अकाल पड़ गया. राजा बहुत परेशान हो गए. उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. एक दिन उपाय की तलाश में राजा ब्रह्माजी के पुत्र  अंगिरा ऋषि के आश्रम पहुंचे. ऋषि ने राजा से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विधि पूर्वक व्रत करने को कहा.

मुनि की सलाह मानकर राजा अपने महल लौट आए और फिर विधिपूर्वक एकादशी का व्रत किया. उस व्रत का प्रभाव जल्द ही देखने को मिला. इस व्रत के प्रभाव से भारी वर्षा हुई और प्रजा को सुख-समृद्धि मिली. इस माह की एकादशी बहुत कल्याणकारी मानी गई है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से भोग और परलोक से मुक्ति मिलती है.

देवशयनी एकादशी का महत्व

मान्यताओं के मुताबिक, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. पुराणों के अनुसार, राजा बलि की दयालुता और दानशीलता के भाव से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने बलि के आग्रह पर पाताल लोक जाने का निवेदन स्वीकार किया था. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दौरान सृष्टि के संचालक भगवान शिव होते हैं. यही वजह है कि चातुर्मास के समय में भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा की जाती है.

ये भी पढ़ें

मनुष्य के मन की शांति को खत्म करती है ये एक चीज, गीता में श्रीकृष्ण ने बताई हैं ये बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget