एक्सप्लोरर

Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना ग्रहों के गणित ने तय कर दिया था, ABP News पर हुई थी भविष्यवाणी

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे. ABP News ने महाराष्ट्र की राजनीति और कौन बनेगा मुख्यमंत्री को लेकर 27 नवंबर, को ही भविष्यवाणी कर दी थी.

Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. महाराष्ट्र सीएम के तौर पर वे तीसरी बार सीएम की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था. लेकिन ABP News ने 27 नवंबर 2024 को ही ग्रहों की गणना से भविष्यवाणी कर दी थी, कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा.

देवेंद्र फडणवीस के सितारे सबसे बुलंद थे. ABP News ने ग्रह- दशाओं के आधार पर ये भविष्यवाणी की थी कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे. जो पूरी तरह सत्य साबित हुई है. 


Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना ग्रहों के गणित ने तय कर दिया था, ABP News पर हुई थी भविष्यवाणी

यहां क्लिक करें- Maharashtra CM News: क्या देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, क्या कहती है इनकी कुंडली?

इन ग्रहों ने दिलाई सत्ता
राजनीति में शीर्ष पद दिलाने में सूर्य की भूमिका अहम मानी हई है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में सूर्य की भूमिका मजबूत है, सूर्य-मंगल के साथ होने से विरोधियों को परास्त करने में सफल रहे. ज्योतिष में मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है. सत्ता दिलाने में शनि और बुध ग्रह की भूमिका भी अहम रही है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में केतु की दशा चल रही है. सूक्ष्म दशाओं में गुरू और बुध का परिवर्तन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में जो अड़चने आ रही थी, उनको दूर करने में इन ग्रहों ने बड़ी भूमिका निभाई. 2 दिसंबर के बाद बुध ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की कुर्सी के बेहद नजदीक पहुंचा दिया और 3 दिसंबर 2024 को शनि ने इनके नाम पर मोहर लगा दी. देवेंद्र फडणवीस को सत्ता की चाबी दिलाने में शनि की भूमिका अहम रही है. यानि शनि प्रधान व्यक्ति इनके लिए सहायक बना है. 7 दिसंबर को मंगल कर्क राशि में वक्री हो रहा है, उससे पहले मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा कुछ मामलों में राहत प्रदान करने जैसा है.


Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना ग्रहों के गणित ने तय कर दिया था, ABP News पर हुई थी भविष्यवाणी

आगे की राह कितनी आसान
देवेंद्र फडणवीस को सत्ता की चाबी तो मिल गई है, लेकिन आगे की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है. उन्हे पग-पग पर अपनी कुशलता को दिखाना होगा. शनि की भूमिका प्रभावी होने के कारण उन्हें कमजोर वर्गों के हितों के लिए अधिक कार्य करना होगा. इस वर्ग को यदि प्रसन्न करने में ये सफल रहे तो इनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं रहेगा. मार्च 2025 से अगस्त 2025 का समय इनके लिए कुछ मामलों में चुनौती पूर्ण साबित होता दिख रहा है. देवेंद्र फडणवीस प्रशासनिक स्तर पर बड़े कदम उठा सकते हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस क्षेत्र में मई - जून 2025 में किसी बड़ी योजना की घोषणा कर सकते हैं.

किसान और मजदूरों के मोर्चे पर कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. जिसे बड़ी ही सूझबूझ से हल करना होगा. लॉ एंड ऑर्डर के स्तर पर अधिक सक्रियता दिखानी होगी. आर्थिक नीतियों में पारदर्शिता बरतनी होगी. धन के आंवटन को लेकर विवाद और घोटाले प्रकाश में आ सकते हैं. विकास की गति को बढ़ाने में चुनौतियां और बाधाएं आती रहेंगी. महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बड़ी समस्या बन सकती है. 2026 में कुछ विवाद परेशान कर सकते है. सहयोगियों को साथ लेकर चलने में समय समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से इन्हें हल करने में सफल रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन, सीएम की कुर्सी से देवेंद्र फडणवीस कितने दूर? आ गई बड़ी भविष्यवाणी

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini Half Year Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Tarot Rashifal 10 July 2026: टैरो राशिफल, शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget