एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब? जानें सही दिन और समय

Lunar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जो लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा. जानते हैं इसके बारे में.

Chandra Grahan Date: विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है. चंद्र ग्रहण में पृथ्वी, सूर्य और चंद्र के बीच होती है जिसमे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती हैं और उसका प्रकाश धुंधला पड़ जाता है.  ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक है. यह माता,  रुझान, समाज में मान- सम्मान, दृष्टि, मानसिक प्रखरता, बुद्धिमत्ता और घर के प्रभाव को दर्शाता है. इसलिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव हर किसी के मन मस्तिष्क पर पड़ता है. आइए जानते हैं कि इस साल चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है.

इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसे लेकर हर किसी को जिज्ञासा रहती है. चंद्र ग्रहण का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि हर कोई इसे अपने कैमरे में कैद करना चाहता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा. यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा.

इन जगहों पर देगा दिखाई

5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. ग्रहण ना दिखाई देने की वजह से यहां सूतक काल भी नहीं लगेगा. सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी. 

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

धार्मिक दृष्टिकोण के अनुसार ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है. इस घटना में दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा को शापित करते हैं. ग्रहण के प्रभाव से व्यक्ति का हर पक्ष प्रभावित होता है. चंद्रमा मन का कारक है इसलिए चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर पड़ता है. खासकर चंद्रमा कुंडली में अगर उसी राशि मे हैं जिस राशि मे उसे ग्रहण लगा है तो व्यक्ति पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है. 5 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. इसलिए इस राशि और नक्षत्र वाले लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान ज्यादा सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें

मेष में गुरु के उदय से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा भाग्य का साथ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभरणी श्राद्ध 29 सितंबर को, जानें भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने का क्या है महत्व
Mahabharani Shraddha 2026: महाभरणी श्राद्ध क्या है और क्यों है खास?
Shukra Vakri 2026: शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Tarot Card Rashifal: मीन के कमीशन और एजेंसी व्यापार में बंपर उछाल, कुंभ के पूरे होंगे अटके प्रॉपर्टी सौदे; देखें कार्ड्स का इशारा
टैरो राशिफल 29 सितंबर 2026: कर्क को बंपर धन लाभ, सिंह को विदेशी क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर; जानें 12 राशियों का भाग्य
Navratri vs Durga Puja: नवरात्रि 9 दिन और दुर्गा पूजा 5 दिन की क्यों? जानें दोनों में अंतर
नवरात्रि और दुर्गा पूजा एक ही हैं या अलग? 9 दिन और 5 दिन का फर्क समझें

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, कई लोग मलबे में दबे
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget