एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021 November: कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें इसका समय

Chandra Grahan 2021: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 मंगलवार को लगेगा. इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी अहम बातें.

Chandra Grahan 2021: हिंदू पंचांग अनुसार, साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को लगेगा. धार्मिक दृष्टि से इसका खास महत्व है. यह साल ही नहीं बल्कि पूरी सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसकी अवधि करीब छह घंटे से भी अधिक रहेगी. यह चंद्र ग्रहण वृष राशि, कृतिका नक्षत्र में लगेगा. वृष राशि के स्वामी शुक्र और कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं. 

ग्रहण समय: भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 19 नवंबर की सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा.

सूतक काल:  भारत में यह उपछाया ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. इसे आंशिक ग्रहण भी कहा जा रहा है.

कहां दिखेगा ग्रहण: भारत में आखिरी चंद्र ग्रहण सिर्फ उन्हीं जगहों पर नजर आएगा. जहां चंद्रमा आकाश के घेरे में यानी क्षितिज के ऊपर होता है. असम और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को यह दिखाई दे सकता है. इससे पहले इतना लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को पड़ा था और अगला मौका 8 फरवरी, 2669 में आएगा.

क्या होता है चंद्रग्रहण?
पूर्णिमा पर सूर्य-चंद्रमा की बीच पृथ्वी आ जाती है तो छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इससे चंद्रमा का छाया वाला भाग अंधकारमय रहता है. जब हम धरती से चांद को देखते हैं तो वह भाग काला दिखता है, जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है. नासा के मुताबिक, एक साल में अधिकतम तीन चंद्र ग्रहण हो सकते हैं. अनुमान है कि 21वीं सदी में कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे.

इन्हें भी पढ़ें

चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget