एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2020 का लव रिलेशनशिप पड़ेगा ये असर, पढ़ें

चंद्र ग्रहण का 12 राशियो पर प्रभाव पड़ने जा रहा है. इस बार यह ग्रहण मिथुन राशि के पुर्नवसु नक्षत्र में लग रहा है. जिस कारण लव रिलेशन पर इसका गहरा असर पड़ने जा रहा है.

नई दिल्ली: 10 जनवरी को लग रहे चंद्र ग्रहण का आपके लव रिलेशन पर भी असर पड़ेगा. भारत में रात के समय लगने वाले इस चंद्र ग्रहण का 12 राशियो पर प्रभाव पड़ने जा रहा है. इस बार यह ग्रहण मिथुन राशि के पुर्नवसु नक्षत्र में लग रहा है. जिस कारण लव रिलेशन पर इसका गहरा असर पड़ने जा रहा है. आइए जानते हैं लव रिलेशन पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में-

मेष राशि: जिन लोगों की राशि मेष है वे इस दिन विवाद की स्थिति से बचें. नहीं तो ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है. आप जिससे प्रेम करते हैं उसके सम्मान का पूरा ख्याल रखें. बात बात पर नाराज होने की आदत इस दिन नुकसान पहुंचा सकती है. तनाव लेने से बचें. इस दिन नकारात्मक विचारों को दिमाग में न लाएं. पुरानी खराब बातों को भूल जाएं. किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाएं और भविष्य को लेकर रणनीति बनाएं. नॉनवेज से परहेज करें.

वृषभ राशि: चंद्र ग्रहण के असर के चलते किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है. घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आज के लिए उचित नहीं है. खुली जगह में न घूमें. सिनेमा देखने का मूड बन सकता है. लॉन्ग ड्राइव पर न निकलें. एक-दूसरे के साथ समय अच्छा बीतेगा. कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश करेगा. अपनी सूझबूझ से इसे दूर करें.

मिथुन राशि: चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के पुर्नवसु नक्षत्र में लग रहा है. इसलिए इस राशि के लोग संयम और सावधानी बरतें. पुरानी किसी बात पर अगर दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है तो आज के दिन यह बढ़ सकती है. इसलिए संयम बरतने की जरूरत है. बेहतर यही है कि पॉजीटिव बात करें. मुलाकात के दौरान कोई ऐसी बात न करें जिससे तनाव बढ़े. किसी मनसपंसद जगह पर साथ लंच करने की योजना बना सकते हैं.

कर्क राशि: चंद्र ग्रहण आपके लिए मानसिक तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. लेकिन आप सकारात्मक दिशा में सोचते हैं तो इस स्थिति से आप बहुत जल्द निकल आएंगे. आपके लव रिलेशनशिप रोमांटिक बने रहेंगे. पार्टनर के साथ घूमने या फिर फिल्म देखने की योजना बना सकते हैं. आपका समय अच्छा बीतेगा. पुरानी किसी बात पर मामला बिगड़ भी सकता है इसलिए इसका ध्यान रखें. आप अपने लव लाइफ के लिए गिफ्ट खरीदने की योजना भी बना सकते हैं.

सिंह राशि: आपकी लव लाइफ थोड़ी तनाव में रहेगी जिस कारण आप भी परेशान रहेंगे. इसके लिए बेहतर है कि लव लाइफ की मदद करें और उनकी तनाव से निकलने में मदद करें. आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. भाषा में संयम बनाए रखें. अनावश्यक क्रोध आज आपके लिए शुभ नहीं है. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें, पुरानी यादों को ताजा करें.

कन्या राशि: आपकी लव लाइफ अच्छी गुजरने वाली है. आज आप पूरे रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं. घर की बुजुर्ग महिलाओं का अगर आपको आशीर्वाद मिल जाए तो यह आपके लिए सर्वोत्तम साबित होगा. प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे. छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आदत आज आपके लिए सही नहीं रहेगी. लव लाइफ के लिए उपहार खरीद सकतें हैं. तारीफ करें. खुश रखने की कोशिश करें. वाणी में मधुरता बनाएं रखें.

तुला राशि: चंद्र ग्रहण का असर आपके मन पर पड़ सकता है. लव रिलेशन को ठीक रखने के लिए बेहतर होगा कि क्रोध न करें. शांति से बात करें. पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करने से स्थिति बिगड़ सकती है. इसलिए बेहतर है कि लव लाइफ की पसंद और नापसंद का ध्यान रखें. ऐसा करने से मन अच्छा रहेगा और निगेटिव विचारों से मुक्ति मिलेगी.

वृश्चिक राशि: आपके लव रिलेशनशिप पर चंद्र ग्रहण का अधिक असर नहीं दिख रहा है फिर भी अगर लव लाइफ से मिलने जा रहे हैं तो कोई उपहार जरूर ले जाएं. उससे प्यार भरी बातें करें लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. साथ घूमने की योजना भी बना सकते हैं. रास्ते में मंदिर मिले तो माथा टेक कर जाएं. अच्छा रहेगा.

धनु राशि: तनाव की स्थिति बनी रहेगी. वाणी दोष के चलते बनने वाले काम भी बिगड़ सकते हैं. लव रिलेशनशिप को लेकर मन से निगेटिव विचारों को तुरंत निकाल दें. पुराने दिनों को याद करें. आपकी लव लाइफ ने जो आपके लिए अच्छा किया है उसे याद करें. साथ बिताए पलों को याद करें. मौका मिले तो धन्यवाद कहें. आपके लिए अच्छा रहेगा. साथ खाना खाएं.

मकर राशि: आपकी लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा. आपके संबंध मजबूत होंगे. किसी बात को प्रतिष्ठा से न जोड़ें, विवाद की स्थिति बन सकती है, जो आपके लिए उचित नहीं है. आज का दिन आपका शांति से गुजरेगा. अपने रिलेशनशिप को गति प्रदान करें. सकारात्मक बातें करें. भविष्य को लेकर रणनीति बना सकते हैं.

कुभ राशि: लव लाइफ को लेकर अधिक पजेसिव होने से आप परेशान हो सकते हैं. इस स्थिति से निकलने की जरूरत है. आप रिश्ते को ईमानदारी से निभाने की सोचें. सब अच्छा होगा. कोई उपहार देकर आप अपनी लव लाइफ को सरप्राइज दे सकते हैं. फिल्म और साथ खाना खाने की योजना बना सकते हैं, अधिक रात तक न घूमें. यर्थाथ को महसूस करें और आगे बढ़ें. आपको काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलना होगा.

मीन राशि: चंद्र ग्रहण मन का कारक होता है. आपके मन पर इसका असर पड़ सकता है. आज आप अधिक भावुक हो सकते हैं जो आपके लिए ठीक नहीं है. लव लाइफ में आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. लेकिन उसकी भावनाओं की भी कद्र करनी होगी. रोमांटिक मूड ही आपकी लव लाइफ को अधिक पसंद है. कहीं घुमने की योजना बना रहे हैं तो फौरन बना लें. साथ में अधिक समय बिताने का मौका आज आपको मिलने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget