एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: इन 4 बातों को शेयर करने से बढ़ते हैं कष्ट, भूलकर भी इनका न करें किसी से जिक्र

Chanakya Niti: किस परिस्थिति में व्यक्ति को कैसा आचरण करना चाहिए इन बातों का जिक्र चाणक्य नीति में मिलता है. यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बाते में जिसमें उन्होंने ऐसी 4 बातों का जिक्र किया है.

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी लोग पढ़ना काफी पसंद करते हैं. इनकी नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं. कहा जाता है कि जो व्यक्ति इनकी नीतियों को समझकर उन्हें अपने जीवन में उतार लेता है तो उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. चाणक्य की नीतियों में मनुष्य जीवन के हर एक पहलू पर विस्तार से बताया गया है. किस परिस्थिति में व्यक्ति को कैसा आचरण करना चाहिए इन बातों का जिक्र चाणक्य नीति में मिलता है. यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बाते में जिसमें उन्होंने ऐसी 4 बातों का जिक्र किया है जो हमें किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए.

अर्थनाशं मनस्तापं गृहिणीचरितानि च । 
नीचवाक्यं चाऽपमानं मतिमान्न प्रकाशयेत् ।।
व्यक्ति अक्सर अपने किसी खास दोस्त या रिश्तेदार को अपने दिल की बात बता देता है. ऐसा करने से वो अपने दिल का बोझ हल्का महसूस करता है. लेकिन चाणक्य नीति अनुसार हर बातों का जिक्र हर किसी से करना सही नहीं है. कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें दूसरों से शेयर करने से परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं.

चाणक्य नीति के इस श्लोक में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को आर्थिक हानि की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए. क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति खराब जानकर अधिकतर लोग आपसे दूरी बनाने लगेंगे. ये सोचकर कहीं आप उनसें मदद न मांग लो. ऐसे में किसी का सहयोग मिलना तो दूर की बात बल्कि आपके अपने आपसे दूरी बनाने लगेंगे.

आचार्य चाणक्य अनुसार लोगों को अपने मन का दुख भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस दुनिया में आपका भला सोचने वाले कम ही होते हैं. हो सकता है जिस व्यक्ति से आप अपना दुख शेयर करें वो आपकी मदद करने की बजाय आपका मजाक उड़ा सकता है. जिससे आपके कष्ट और भी अधिक बढ़ सकते हैं.

तीसरी बात जो व्यक्ति को किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए वो है अपनी पत्नी का स्वभाव. पति पत्नी के बीच में कई बार झगड़े भी होते हैं. क्रोध में आकर या किसी अन्य कारण से पति को अपनी पत्नी के स्वभाव के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए. क्योंकि इससे पत्नी के मान-सम्मान को तो ठेस पहुंचेगी ही साथ ही इससे आपके मान-प्रतिष्ठा भी कम होने का खतरा रहेगा. क्योंकि पति पत्नी का मान-सम्मान एक दूसरे से जुड़ा होता है.

चाणक्य नीति कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को अपने अपमान की बात भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा दूसरों की नजर में कम होने का खतरा रहता है.  

यह भी पढ़ें:

इन नाम वाले लोगों को लाइफ में एक बार होता है प्यार, साबित होते हैं अच्छे जीवनसाथी

2022 में 5 राशि वालों को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget