एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के 9 दिन करें ये 9 काम, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, खुशियों से भरेंगी आपकी झोली

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्र 2023, 22 मार्च बुधवार से प्रारंभ हो रहे हैं. अगर आप भी पाना चाहते हैं इन नौ दिनों में मां दुर्गा का आशीर्वाद तो जरुर करें ये नौ काम.

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023, बुधवार से हो रही है.निश्चित नौ दिन, नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधाभक्ति के साथ देवी दुर्गा का विशेष पर्व 'वासन्तिक नवरात्रि' जो धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है. साधक को नई शक्ति का संचार करते कष्ट, आपदा, बाधा, दुष्प्रभावों-ऋतु विशेष तथा संक्रामक व्याधियों, चिंताओं, अभावों से मुक्त, सुरक्षित करते माना गया है.

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि अत्यन्त पवित्र है. इसी तिथि से प्रजापिता ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी तो इसी तिथि से चार युगों में पहले सतयुग का प्रारंभ हुआ था. चैत्र, आषाढ़, आश्विन, माघ के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक के नौ दिन नवरात्रि कहलाते हैं. 

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. आप इन 9 दिनों में इन 9 कार्यों को करके आप भी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है. तो चलिए जानते है कौन से वो 9 काम.

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन करें ये 9 काम

1-माता को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के पुष्प और लाल चुनरी अर्पित करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे.
2-नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. सप्तशती का पाठ बिना किसी त्रुटि के होना चाहिए इसलिए पाठ की समाप्ति पर माता रानी से अपनी भूल-चूक की माफी जरूर मांगें. अगर आप पाठ को खुद नहीं कर सकें तो आप किसी पंडित जी से भी करवा सकते है. 
3-नवरात्रि के नौ दिनों तक गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन से सभी कष्ट समाप्त होते हैं.
4-नवरात्रि पर मां दुर्गा को कमल के पुष्प अर्पित करना बहुत शुभ होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है. 
5-नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में और घर के बाहर स्वास्तिक जरूर बनाएं. इससे नेगेटीव एनर्जी दूर होती है. 
6-नवरात्रि में मां दुर्गा को कौड़ी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद मिलता हैं. 
7-नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने अखंड ज्योति जलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सभी मनोकामाएं पूरी करती हैं.
8-नवरात्रि में हवन का विषेष महत्व हैं. हवन के लिए अष्टमी, नवमी या दषमी तिथि को श्रेष्ठ मुहूर्त में हवन सम्पन्न कर सकते है. ऐसा करने से हमारे घर का पूरा वातावरण शुद्ध एवं शांत होकर सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर होकर पूरे घर में सुरक्षा चक्र का निर्माण होकर पॉजिटिव रेज क्रिऐट हो जाते है क्योंकि मंत्रों में वो पॉवर, एनर्जी और शक्ति विद्यमान होती है जिससे हमारे घर के वास्तु दोष, उपरी हवा, नजर दोष के साथ-साथ तांत्रिक क्रियाओं का शमन हो जाता है और मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बन कर उनका पूर्ण आशीर्वाद मिलता है.
 9-अष्टमी या नवमी को 2 से 10 वर्ष तक की नौ कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित कर उनके चरण धोकर उन्हें भोजन करवाएं और दक्षिणा या कुछ विशेष उपहार देकर उन्हें विदा करें.
इन साभी चीजों को नवरात्रि के दौरान करने से महाशक्ति, मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त आप पर सदैव बना रहेगा.

Chaitra Purnima 2023: हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा कब है? जानें चैत्र पूर्णिमा की डेट और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 8 July 2026: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget