एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के जान लें नियम, क्या चाय पीने से टूट जाता है व्रत?

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का व्रत पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है और इसके खास नियम होते हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और क्या खाना-पीना वर्जित होता है.

Chaitra Navratri 2023, Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो चुकी है और देशभर में भक्त श्रद्धापूर्वक नवरात्रि की पूजा-आराधना कर रहे हैं. नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखे जाते हैं. व्रत या उपवास का अर्थ होता है अन्न ग्रहण ना करना तो वहीं कुछ ऐसे भी व्रत होते हैं जिसमें निर्जला रहने का महत्व है. लेकिन नवरात्रि में लोग अपने सामर्थ्य अनुसार फलाहार, जलाहार या फिर एक समय का भोजन करके व्रत रखते हैं.

नवरात्रि व्रत के नियम

नवरात्रि व्रत के कुछ विशेष नियम होते हैं. इस दौरान कई तरह के अनाज, सफेद नमक और काला नमक, तामसिक भोजन, लहसुन और प्याज आदि कई तरह की चीजों का सेवन वर्जित माना गया है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि नवरात्रि के व्रत में किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है. जानते हैं क्या नवरात्रि में चाय पी सकते हैं या चाय पीने से व्रत टूट जाता है?

चाय पीने के शौकीन कई लोग होते हैं. कुछ लोगों के तो दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है. तो वहीं कुछ लोगों के लिए चाय नशा और दवा दोनों ही है. ऐसे में नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक क्या आपको चाय पीना चाहिए या व्रत के दौरान चाय पीना वर्जित माना गया है. जानते हैं इसके बारे में.

क्या नवरात्रि में चाय पी सकते हैं?

नवरात्रि के व्रत में चाय पीने की मनाही नहीं होती है. लेकिन स्वास्थ्य के लिए इस दौरान चाय पीना खतरनाक हो सकता है. क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. चाय में कैफीन होती है और इससे एंजायटी. डिप्रेशन और एसिडिटी के साथ ही नींद ना आने की समस्या हो सकती है. वहीं अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो इससे बॉडी में ग्लूकोस का लेवल भी बढ़ सकता है. वहीं व्रत में लोग खाली पेट रहते हैं तो ऐसे में सॉलि़ड फूड न लेने से और केवल चाय पीने से आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. लेकिन अगर आप व्रत के दौरान कुछ खा पी रहे हैं तो चाय पी सकते हैं.

नवरात्रि के व्रत में चाय पीएं या नहीं यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप या आपके घर-परिवार में नवरात्रि का व्रत कैसे रखा जाता है. अगर आपके घर-परिवार में इसे गलत माना जाता है तो आप अपनी सुविधानुसार नवरात्रि में चाय पीना छोड़ सकते हैं. लेकिन अगर आप या आपके घर में सालों से नवरात्रि व्रत रखा जाता है और सभी चाय पीते हैं तो नि:संदेह उपवास में चाय पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: अष्टमी और नवमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, माता रानी हो जाएंगी नाराज

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget