एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: इन शुभ संयोग से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, भक्तों के लिए रहेगी बेहद फलदायी

Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक रहेगी. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुभ संयोग में हो रही है .इस दिन गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, हंस योग, शश योग, धर्मात्मा और राज लक्षण योग बने हैं.

Chaitra Navratri 2023 Puja: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. इन 9 दिनों में मां के 9 स्वरूपों यानी कि शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है. इसके बाद 9 दिनों तक उस कलश का पूजन किया जाता है. 

नवरात्रि 2023 की अष्टमी और नवमी को छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए कन्या भोज कराया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि पर  कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं, जो भक्तों के लिए शुभ फलदायी रहने वाले हैं.

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना : प्रतिपदा 22 मार्च
शुभ मुहूर्त: सुबह  6 बजकर 23 मिनट से  7 बजकर 32 तक
शुभ मुहूर्त की अवधि :1 घंटा 9 मिनट

चैत्र नवरात्रि पर बना शुभ संयोग

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुभ संयोग में हो रही है. ग्रहों का ये विशेष योग 19 मार्च से बनेगा. इस दिन 5 ग्रह एक साथ मीन राशि में संयोग बनाकर गोचर कर रहे होंगे. चैत्र नवरात्रि के दिन कई शुभ योग भी रहेंगे जैसे, गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, हंस योग, शश योग, धर्मात्मा और राज लक्षण योग इस दिन रहेंगे. ऐसे शुभ संयोगों के कारण चैत्र नवरात्रि भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहने वाली है.

नवरात्रि के प्रारंभ के समय में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. शास्त्रों में इस नक्षत्र को ज्ञान खुशी और सौभाग्य का सूचक माना गया है. ये नक्षत्र सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:32 तक रहने वाला है. इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि स्वामी गुरु है. इस नक्षत्र के प्रभाव से सभी राशियों को शुभ फल मिलेंगे.  

चैत्र नवरात्रि 2023 की प्रमुख तिथियां

प्रथम मां शैलपुत्री पूजा - नवरात्रि दिवस 22 मार्च 2023 दिन बुधवार

द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी पूजा - नवरात्रि दिवस 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार

तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा - नवरात्रि दिवस 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार

चतुर्थ मां कुष्मांडा पूजा - नवरात्रि दिवस 25 मार्च 2023 दिन शनिवार

पंचमं स्कंदमाता पूजा - नवरात्रि दिवस 26 मार्च 2023 दिन रविवार

षष्ठं मां कात्यायनी पूजा - नवरात्रि दिवस 27 मार्च 2023 दिन सोमवार

सप्तम मां कालरात्रि पूजा - नवरात्रि दिवस 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार

अष्टम मां महागौरी पूजा - नवरात्रि दिवस 29 मार्च 2023 दिन बुधवार

नवम मां सिद्धिदात्री पूजा - नवरात्रि दिवस 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार

 

 

ये भी पढ़ें

मीन राशि में दो ग्रहों की युति इन 3 राशि के लोगों को देने जा रही है शानदार परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 24 जुलाई 2026, कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
कल का राशिफल 24 जुलाई 2026 कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget