एक्सप्लोरर

Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि अगस्त धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य पर बड़ा खुलासा!

Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मकर मासिक राशिफल.

Makar Rashifal August 2025: मकर राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2025).

बिजनस एंड वेल्थ

  • महीने की शुरुआत से 10 अगस्त तक बुध सप्तम भाव में वक्री रहेंगे, जिससे लॉजिस्टिक, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, टेलरिंग और बेकरी शॉप बिजनेस से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. इस अवधि में वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा.

  • षष्ठ भाव में गुरू की नौवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ रही है, जिससे दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी और धन लाभ के योग बनेंगे.

  • 5, 6, 7, 12, 13, 18, 19, 20 अगस्त को गजकेसरी योग और 25, 26, 27 अगस्त को लक्ष्मी योग रहेगा, जिससे बिजनेस में पूंजी निवेश और खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन ये निवेश लाभकारी साबित होंगे.

  • 15 अगस्त तक सप्तम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे गवर्नमेंट सेक्टर से बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है.

  • तृतीय भाव में वक्री शनि का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनेस में आपके प्रयास सफल होंगे और आय में वृद्धि होगी.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  • मंगल-शनि का दृष्टि संबंध करियर ग्राफ में तेजी से उन्नति का संकेत दे रहा है.

  • 19 अगस्त तक षष्ठ भाव में गुरू-शुक्र का शंख योग रहेगा, जिससे नौकरीपेशा लोग अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ेंगे.

  • 15 अगस्त तक सूर्य सप्तम भाव में, सूर्य से पीछे षष्ठ भाव में गुरू होने से शुभवाशी योग बनेगा, जिससे एम्प्लॉयड पर्सन को नए अवसर मिल सकते हैं.

  • 4, 8, 9, 12, 14 अगस्त को सर्वार्थसिद्धि योग और 16, 18, 21 अगस्त को सर्वाअमृत योग पूर्व की मेहनत का लाभ दिला सकते हैं.

  • 16 अगस्त से सूर्य अष्टम भाव में स्वगृही रहकर षष्ठ और दशम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के योग बनेंगे.

  • षष्ठ भाव में गुरू की पांचवीं दृष्टि दशम भाव पर पड़ने से करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • 19 अगस्त तक षष्ठ भाव में गुरू-शुक्र का शंख योग रहेगा, जिससे नवविवाहित जोड़े आपसी समझ और बॉन्डिंग को मजबूत करेंगे.

  • तृतीय भाव में वक्री शनि का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहने से प्रेम संबंधों में अहम का टकराव हो सकता है, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण रिश्तों को संभालने में मदद करेगा.

  • 20 से 29 अगस्त तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा.

  • मंगल-केतु का 2-12 का संबंध जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च के संकेत दे रहा है.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • षष्ठ भाव में गुरू का पंचम भाव से 2-12 का संबंध छात्रों के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है. मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ देर से मिलेगा.

  • नवम भाव में मंगल का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत दे रहा है.

  • तृतीय भाव में शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से सरकारी नौकरी के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है.

  • विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों को 16 अगस्त से अष्टम भाव में सूर्य-राहु के ग्रहण दोष के कारण संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • द्वितीय भाव में राहु की पांचवीं और सातवीं दृष्टि षष्ठ और अष्टम भाव पर होने से बीच-बीच में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

  • 15 अगस्त तक सूर्य सप्तम भाव में रहते अष्टम भाव से पापकर्त्तरी दोष बनाएंगे, जिससे लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

  • 16 अगस्त से सूर्य अष्टम भाव में स्वगृही रहेंगे, जिससे परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना बनेगी.

उपाय

  • 09 अगस्त रक्षाबंधन पर – भाई को बालूशाही खिलाएं और मिश्रित रंगों की राखी बांधें. भाई बहन को नीले और जामुनी रंग की वस्तुएं उपहार में दें.
  • 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर – श्रीकृष्ण को गुड़ और खजूर अर्पित करें, शंखध्वनि के साथ आरती करें और “ऊँ नारायण सुरसिंधे नमः” मंत्र का जप करें.
  • 27 अगस्त श्रीगणेश चतुर्थी पर – गणेश जी को दूर्वा, आक के पत्ते और सफेद पुष्प अर्पित करें, “ऊँ लम्बोदराय नमः” मंत्र का जाप करें और मावे के प्रसाद का भोग लगाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Aaj ka Meen Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
Aaj ka Kumbh Rashifal 7 July 2026: धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात
धन लाभ के प्रबल योग, कारोबार में बढ़ेगी सफलता, नौकरी और परिवार में मिलेगी खुशियों की सौगात

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget