एक्सप्लोरर

Capricorn April Horoscope 2024: मकर राशि वालों को अप्रैल में रहना होगा सावधान, शनि की रहेगी नजर, यहां पढ़ें अपना मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope April 2024: अप्रैल के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने जा रहा है. मकर राशि वालों को इस महीने कुछ क्षेत्रों में शुभ तो कुछ में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.

April Monthly Horoscope: अप्रैल महीने की शुरुआत होने में बस कुछ दिन बाकी हैं. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से आने वाला महीना बहुत विशेष है. इस महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. 2 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होंगे वहीं 13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा.

ऐसे में अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत फलदायी रहने वाला है. आने वाले महीने में कुछ राशियों को शुभ-अशुभ परिणाम मिलने वाले हैं. सभी 12 राशियों में जानते हैं कि मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना  (Makar Masik Rashifal April 2024) कैसा रहने वाला है.

करियर (April Career Horoscope Capricorn)

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना मकर राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. शुक्र, राहु और सूर्य के प्रभाव से आप नौकरी में खूब मेहनत करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अपने काम से लाभ उठाएंगे. ऑफिस में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. आपके प्रदर्शन पहले से बहुत अधिक सुधार आएगा. 

व्यापार से जुड़े लोगों को अप्रैल के महीने में विशेष सावधानी बरतनी होगी. मीठी-मीठी बातें करने वाले लोगों से आपको सावधान रहना होगा. अपनी निजी बातें और कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई विशेष बातें किसी से शेयर न करें. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी. इस महीने आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है.

आर्थिक जीवन (April Money Horoscope Capricorn)

आर्थिक दृष्टिकोण से अप्रैल का महीना आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. शनि और मंगल एक साथ मिलकर आपको विकट परिस्थितियों में डाल सकते हैं. आपका संचित धन खर्च हो जाएगा. आपके बचत में कमी आएगी.  आप आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे. लेकिन देव गुरु बृहस्पति की कृपा से विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. आपके विदेश से धन प्राप्ति के योग बनेंगे. 

23 अप्रैल के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी. आप सही ढंग से बचत कर पाएंगे. आप किसी संपत्ति से भी धन अर्जित कर सकते हैं. शुक्र के प्रभाव से आपके निजी जीवन में अच्छे लाभ के योग बनेंगे. आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में विशेष लाभ के योग बनेंगे. पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा.

लव- रिलेशनशिप (April Love-Relationship Horoscope Capricorn)

इस राशि के जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनके लिए इस महीने की शुरूआत अनुकूल रहेगी. आप घर के सदस्यों से अपने पार्टनर की मुलाकात करवा सकते हैं. आपके दोस्त आपका पूरा सहयोग करेंगे.  इस महीने आप हर रिश्ते की अहमियत को समझेंगे. शुक्र आपके प्रेम संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएंगे. 

विवाहित जातकों के लिए यह महीना मुश्किल भरा रहेगा. शनि और मंगल आपकी परेशानियां बढ़ाएंगे. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. कोई बड़ी शारीरिक समस्या उन्हें परेशान कर सकती है. पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव बढ़ सकता है. हालांकि जल्द ही आप इस समस्या से बाहर निकालने का रास्ता निकाल लेंगे. 


ये भी पढ़ें

जिन लोगों में होती हैं ये 3 आदतें वो कभी नहीं होते हैं असफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
दक्षिण अफ्रीका को लगे 3 झटके, टी20 सीरीज से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी बाहर; 9 जून को भारत से है पहला मैच
दक्षिण अफ्रीका को लगे 3 झटके, टी20 सीरीज से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी बाहर; 9 जून को भारत से है पहला मैच
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई

वीडियोज

Indigo Flight News: 'घर से निकलने से पहले फ्लाइट  का स्टेटस चेक करें यात्री '- IGI Airport
Indigo Flight News:  वीडियो के जरिए इंडिगो संकट पर परेशान यात्री ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी
Indigo Flight News: 'इंडिगो हाय हाय'... यात्रियों ने लगाए नारे ! | abp News
Delhi Crime Report: कूड़े के विवाद को लेकर  चाचा ने भतीजे की हत्या, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
IPO Alert: Flywings Simulator Training IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
दक्षिण अफ्रीका को लगे 3 झटके, टी20 सीरीज से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी बाहर; 9 जून को भारत से है पहला मैच
दक्षिण अफ्रीका को लगे 3 झटके, टी20 सीरीज से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी बाहर; 9 जून को भारत से है पहला मैच
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बैकलेस सूट वाली फोटो, तस्वीरें देखकर पिघल जाएगा दिल
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बैकलेस सूट वाली फोटो, तस्वीरें देखकर पिघल जाएगा दिल
इस तारीख तक कैंसिल किया इंडिगो का टिकट तो मिलेगा पूरा रिफंड, जान लीजिए काम की बात
इस तारीख तक कैंसिल किया इंडिगो का टिकट तो मिलेगा पूरा रिफंड, जान लीजिए काम की बात
Embed widget