एक्सप्लोरर

Cancer Monthly Horoscope August 2024: शनि की दसवीं दृष्टि कर्क वालों को कराएगी खूब संघर्ष, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope August 2024: कर्क (Kark) के लिए अगस्त महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषी (Astrologer) से कर्क का मासिक राशिफल.

Kark Rashifal August 2024: कर्क राशि वालों के लिए अगस्त (August 2024) का महीना सामान्य रहेगा. निवेश आदि करते समय ध्यान रखें. विद्यार्थियों को अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा. इस माह छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं कर्क राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

कर्क राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Cancer August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):  केतु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि सप्तम भाव व एकादश भाव पर होने से बिजनस में इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर ही निवेश करें. महीने के शुरुआत से 21 अगस्त तक द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आप अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता हाथ लगेगी.

सप्तम भाव के स्वामी शनि अष्टम भाव में स्वगृही होकर विराजित होने से मीडिया, सेल्स एंड सर्विस, कॉस्ट्यूम्स एंड क्लोदिंग और वेबसाइट डिजाइनिंग रिलेटेड फील्ड वाले अधिक फायदे में रहेंगे. गुरु की नौवी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नए स्टार्टअप के लिए किसी पार्टनर की तलाश में होंगे तो वो पूरी होगी.

बुध 05 से 27 अगस्त तक द्वितीय भाव में वक्री होकर विराजित रहेंगे, जिससे बिजनेसमैन को होने वाले नुकसान करने से बचना होगा. प्रॉपर्टी या बिजनेस को लेकर कुछे दिक्कतें आ सकती हैं.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक दशम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे ऑफिस में विरोधी साजिश रच सकते हैं, जो आपको मानसिक तनाव की ओर धकेल सकता है. शनि की तीसरी दृष्टि दशम भव पर होने से कर्मचारियों के लिए कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक एकादश भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग बन रहा है, जिससे पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रॉफेशन लाइफ या ऑफिस रिलेटेड समस्या आपको उनसे डरने की बजाय जकर उनका सामना करना होगा. 15 अगस्त तक सूर्य का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे कार्यस्थल पर आप छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें, अन्यथा आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं.

16 अगस्त से द्वितीय भाव में सूर्य स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे ऑफिस में आपका अनुभव और उत्साह मार्केटिंग फील्ड से जुड़े नौकरी पेशा वालों  के लिए सफलता के नए रास्ते खोलेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): महीने के शुरुआत से 21 अगस्त तक द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन में और आपके कुटुंब में खुशियां रहेंगी आपसी प्रेम बढ़ेगा. गुरु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रॉपर्टी सेल करने की प्लानिंग बना सकते है.

26 अगस्त से तृतीय भाव में शुक्र-केतु के साथ विराजित रहेगे जिससे फैमिली में विवाद की परिस्थिति बनेगी. केतु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पारिवारिक कलह की स्थितियां बनेगी आप उससे बचने की कोशिश करें. मंगल की आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से कुछ पुरानी समस्याओं में कमी आएगी और आपको उनसे कुछ भी छुपाने की आवश्यकता नहीं होगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): राहु की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से फैशन टेक्नॉलजी, होम साइंस, न्यूट्रिशन, क्लॉदिंग ऐंड टेक्सटाइल, एक्सटेंशन एंड कम्यूनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी, यह भी संभव है कि आप जितना प्रयास कर रहे होंगे उतना लाभ न मिले.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक एकादश भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे कॉम्पिटिर्टिस को आशातीत सफलता मिलेगी. गुरु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से किसी भी तरह की सरकारी जॉब के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेंगे.

यदि आप विदेश में स्टडी करना चाह रहे है तो उसके लिए अभी कुछ समय और इंतजार करनी होगी. वहीं जो विदेश में रहकर स्टडी कर रहे है उन्हें शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से संघर्ष करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे सेहत संबंधित समस्यां का सामना करना पड़ेगा. पाचन तंत्र में गड़बड़ी या फिर एसिडिटी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.

25 अगस्त तक मंगल की आटवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप यदि किसी शारीरिक समस्या को हल्का सा भी महसूस करें तो बिना समय गवाएं उसे सही डॉक्टर से दिखा लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न झेलनी पड़े, अन्यथा यह महीना आपको शारीरिक तौर पर परेशान कर सकता है. शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

कर्क राशि वालों के लिए उपाय (Cancer Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- शिवलिंग पर जल अर्पित करें और रुद्राक्ष की माला से ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर-भगवान श्री गणेश जी को बेल पत्र अर्पित करने के बाद राखी अर्पित करें. भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: Grah Gochar August 2024: अगस्त में ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों को रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget