एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2024: मेष राशि में होने वाला है बुध का गोचर, इन राशियों को मिलेंगे धन कमाने के नए अवसर

Mercury Transits In Aries: बुध ग्रह 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

Mercury Transits 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह मिथुन  कन्या राशि के स्वामी हैं. बुध बुद्धि,धन,व्यापार,संवाद, वाणी और करियर के कारक हैं. बुध, मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं. 

बुध का ये गोचर 26 मार्च, 2024 को 02 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में होगा. बुध के इस गोचर से कुछ जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें बुध के इस गोचर का लाभ मिलने वाला है.

मिथुन रा‍शि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहने वाला है. इसके शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अधिक धन कमाने में सक्षम होंगे. इस राशि के जो लोग व्‍यापार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी.  जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे.

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की भी संभावना है. आप अपने दिमाग का कुशलता से प्रयोग करेंगे. आपको आर्थिक लाभ भी होगा. आपके संबंध उच्‍च अधिकारियों के साथ बनेंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा. बुध के प्रभाव से इस समय आपकी बुद्धिमता बढ़ेगी. प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना बहुत अच्छा रहने वाला है. आप करियर में खूब तरक्की करेंगे. आप अधिक बुद्धिमानी से काम लेंगे. बुध के प्रभाव से आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी सुधरेगी. आपकी कार्यक्षमता भी पहले से अच्छी होगी और आप अपने काम में प्रगति करेंगे.

कर्क राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी की वजह से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त करेंगे. आपके काम को नई पहचान मिलेगी. आपके वरिष्‍ठ अधिकारी आपसे प्रदर्शन से खुश होंगे. आपके पदोन्‍नति होने के भी योग बनेंगे. सहकर्मियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे. 

सिंह राशि (Leo)

बुध के मेष राशि में आने पर सिंह राशि के लोगों को धन संबंधित मामलों में अच्‍छे परिणाम मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. इस समय आपको यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. आप प्रसन्‍न महसूस करेंगे. नए लोगों से मुलाकात होने की आपकी संभावना बढ़ेगी.

सिंह राशि के लोगों की योजनाओं में तेजी आएगी. आप अपने काम को अच्‍छे से पूरा कर पाएंगे. आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी. नौकरी में संतुष्टी का अनुभव करेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि को बुध के इस गोचर से अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी में लाभ मिलेगा. आपकी आय में वृद्धि होगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता पर भी सकारात्‍मक असर पड़ेगा. व्‍यवसाय करने वाले जातकों को अपने काम को आगे बढ़ाने के पूरे अवसर मिलेंगे.

धनु राशि के लोगों को दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आप दोनो का रिश्‍ता मजबूत होगा. वे काम में भी आपकी मदद कर सकते हैं. इससे आपका उन पर विश्‍वास बढ़ेगा और आपके प्रदर्शन में महत्‍वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. बिजनेस के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि कब से शुरु हो रही है? घटस्थापना का सही मुहूर्त नोट कर लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget