एक्सप्लोरर

Budh Upay: बुध दोष हो तो हर क्षेत्र में होती है हानि, बुधवार के इन उपायों से मिलेगी मुक्ति

Budh Remedies: बुध दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बुध देव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है. इस दिन के उपाय लाभकारी होते हैं.

Budh Grah Upay: बुध ग्रह बुद्धि, संचार और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं. बुध एक शुभ ग्रह है लेकिन किसी  क्रूर ग्रह के साथ आने पर इसके अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं. कुंडली में बुध दोष हो तो शारीरिक और मानसिक दिक्कतें बढ़ जाती हैं. एकाग्रता में कमी आती है और शिक्षा और लेखन कार्य में समस्या आती है. कुंडली में बुध दोष होने पर हर क्षेत्र में हानि उठानी पड़ती है. अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो इसकी शांति और इसे मजबूत करने के उपाय करने चाहिए.

बुध दोष कराता है हानि

ज्योतिष शास्त्र जिस भी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष होता है, उसे कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. इसमें सबसे ज्यादा नकारात्मत बुध दोष को माना जाता है. जिनकी कुंडली में बुध ग्रह उच्च स्थिति में नहीं होते हैं, उन्हें बुध दोष का सामना करना पड़ता है. बुध दोष के कारण जातक के आत्मविश्वास में कमी आती है. इससे जातक को वाणी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. बुधवार के दिन बुध देव को प्रसन्न करके बुध दोष से छुटकारा पाया जा सकता है.

बुधवार के दिन करें ये उपाय

बुध देव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है. इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहनना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से बुध के दुष्प्रभाव दूर होते हैं. बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए. बुध कमजोर हो तो बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए और पूरी श्रद्धा के साथ बुध देव और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए. आज के दिन आपको बिना नमक वाला मूंग से बना भोजन करना चाहिए. बुधवार के दिन बुध ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे कि हरी घास, साबुत मूंग, कांस्य के बर्तन, नीले रंग के पुष्प, हरे-नीले रंग के कपड़े और हाथी के दांतों से बनी वस्तुएं दान करनी चाहिए.

बुधवार के दिन करें इस मंत्र का जाप 

बुधवार के दिन श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें. शुभ फल पाने के लिए बुध बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!' का जाप करें. बुध मंत्र को 9000 बार जपना चाहिए. बुध को प्रसन्न करने के लिए आप 'ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!' का जाप करना उत्तम माना जाता है. इन मंत्रों के जाप से बुध देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है. बुध ग्रह की शांति से बौद्धिक, तार्किक और गणना शक्ति में वृद्धि होती है. 

ये भी पढ़ें

इन लोगों को गलती से भी नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष, जानें इससे जुड़े नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget