एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2024: साल का पहला प्रदोष व्रत कब है? इस दिन बन रहा है बेहद शुभ संयोग

Bhaum Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत करने से सारे दोष और कष्ट मिट जाते हैं. साल के पहले प्रदोष पर बनने वाला शुभ संयोग कई लाभ दिलाने वाला है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ का बहुत फल मिलेगा.

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. शिव पूजन के लिए प्रदोष व्रत का दिन बहुत खास माना जाता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनका व्रत रखते हैं और उनका विशेष पूजन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में आने वाले प्रदोष व्रत के दिन पूजा का दोगुना फल मिलता है. प्रदोष का अर्थ होता है दिन का अवसान और रात्रि का आगमन यानी संध्याकाल. यह समय भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है. इस समय वो सभी देवी-देवताओं के साथ कैलाश पर नृत्य करते हैं. 

साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत

साल का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी, मंगलवार के दिन रखा जाएगा. जो प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ते हैं उन्हें भौम प्रदोष कहा जाता है. पुराणों के अनुसार भौम प्रदोष के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है. ऐसा करने से स्वास्थ सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती हैं.

भौष प्रदोष व्रत 2024 का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 9 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा. शिव पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात  08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

साल के पहले प्रदोष पर बना शुभ संयोग

9 जनवरी को प्रदोष व्रत के साथ-साथ साल की पहली  मासिक शिवरात्रि भी है. शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक दिन ही पड़ने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ गया है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ का अनंत गुना फल मिलेगा. मान्यता है कि अगर इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की भी पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

प्रदोष व्रत का महत्व

शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत रखने से दो गायों को दान करने के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. प्रदोष व्रत करने से दरिद्रता और ऋण के भार से मुक्ति मिलती है. यह व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से विवाह में आ रही सारी अड़चने दूर होती हैं. इस दिन व्रत रखकर रुद्राभिषेक करना चाहिए. इससे शीघ्र शादी के योग बनते हैं.

भौष प्रदोष व्रत के दिन मंगलदेव की आराधना करने और हनुमान जी की पूजा करने से मांगलिक दोष खत्म होता है. भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें

बुद्धिमान और साहसी होते हैं इस मूलांक के लोग, हर चुनौती को करते हैं स्वीकार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Budh Guru Yuti 2026: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर महासंयोग! 5 राशियों के लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा Shocking मोड़!
15 अगस्त को आसमान में दुर्लभ खगोलीय संयोग: कर्क राशि में 0° पर मिलेंगे बुध-गुरु, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget