एक्सप्लोरर

Numerology: बुद्धिमान और साहसी होते हैं इस मूलांक के लोग, हर चुनौती को करते हैं स्वीकार

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का मेल है. किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है, वह उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है.

Numerology Mulank 5: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के व्यक्तित्व के बारे में खास बातें बताई गई हैं. इसमें मूलांक 5 के लोगों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 5 होगा. मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. बुध के प्रभाव से मूलांक 5 के लोग बहुत बुद्धिमान और साहसी होते हैं. आइए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी खास बातें.

हर चुनौती को करते हैं स्वीकार

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 के लोग बहुत साहसी और कर्मशील होते हैं. ये लोग हर चुनौती को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और पूरी हिम्मत के साथ उसका मुकाबला करते हैं. इस मूलांक के लोग नयी-नयी योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं. काम के मामले में यह लोग कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं. नौकरी की तुलना में इस मूलांक के लोग व्यापार में ज्यादा सफल होते हैं. यह लोग किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते हैं. ये खुद को हर परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं. यह लोग अपने मजबूत व्यक्तित्व से हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं.

आर्थिक स्थिति होती है बहुत अच्छी

मूलांक 5 के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है. इस मूलांक के लोग अपने जीवन मे खूब धन कमाते हैं. ये लोह अपनी तेज बुद्धि के बल पर आसानी धना कमा लेते हैं. इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं. ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी शिक्षाविद, डाक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं. इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है.

प्रेम संबंध नहीं होते स्थायी

मूलांक 5 वाले लोगों के बहुत दोस्त होते हैं. हालांकि जितनी जल्दी ये लोग दोस्त बनाते हैं, उतनी ही जल्दी उन्हें भूल कर आगे भी बढ़ जाते हैं. अपने मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है. मूलांक 1,3,4,5,7 और 8 वाले लोगों के साथ इनकी अच्छी दोस्ती होती है. मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध लंबे समय तक नहीं टिकते हैं. सच्चे प्रेम के लिए इन्हें कभी-कभी बहुत इंतजार करना पड़ता है. इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है. 

ये भी पढ़ें

साल 2024 में शनि इन राशियों को नौकरी-व्यापार में दिलाएंगे खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget