एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर करें पीले रंग के ये उपाय, मां सरस्वती की कृपा से कार्यों में मिलेगी सफलता

Basant Panchami Upay 2024: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है. इस दिन किए गए कुछ उपाय बहुत प्रभावी माने जाते हैं. इन उपायों से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है.

Basant Panchami: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. इसी दिन से बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है. बसंत पंचमी का पर्व पूरे उत्तर भारत में  बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन से ही मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फल-फूल आने लगते हैं. इस बार बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा.

 बसंत पंचमी के दिन कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है. इस दिन व‍िद्या की देवी मां सरस्‍वती का जन्‍म हुआ था. इसलिए इस दिन सरस्‍वती पूजा करने का भी व‍िधान है. इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है. माना जाता है कि पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय है. इस दिन पीले रंग के कुछ उपाय करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है.

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर और हल्दी का तिलक लगाकर मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पीला रंग मां सरस्वती को अति प्रिय है. पौराणिक ग्रंथों में पीले रंग को समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक माना गया है. इस पर्व के बाद बसंत ऋतु में फसलें पकने लगती हैं और पीले फूल खिलने लगते हैं. इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और भोजन में भी पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं.

बसंत पंचमी पर करें पीले रंग के ये उपाय

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग से जुड़े कुछ खास उपाय करने से तरक्की और सफलता मिलती है. आज के दिन पीले रंग का उपयोग करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहन करे मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. इस दिन पीली चीजों का सेवन करें और पीली चीजों जैसे की केले,दाल औरपीले वस्‍त्र दान करें.

बसंत पंचमी के दिन दूध में हल्दी मिलाकर मां सरस्वती का अभिषेक करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस उपाय को करने से दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आती है. छात्रों या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बसंत पंचमी के दिन 108 पीले गेंद के फूलों से मां सरस्‍वती की पूजा करनी चाहिए. इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. 

बसंत पचंमी के दिन मां सरस्‍वती को पीले रंग की मिठाई जैसे बेसन के लड्‌डू, केसर वाली बर्फी और खीर का भोग लगाना चाहिए. इसके बाद इसे जरूरतमंदों में बांट दें. ऐसा करने से करियर में प्रगति के साथ धन लाभ होने के योग बनते हैं. 

ये भी पढ़ें

अपनी हार को भी जीत में बदल देते हैं ऐसे लोग, इन आदतों से बनते हैं सफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में कलह की वजह बन सकता है झाड़ू-पोछा लगाने का गलत समय, जानिए सही नियम?
घर में कलह की वजह बन सकता है झाड़ू-पोछा लगाने का गलत समय, जानिए सही नियम?
Kal Ka Rashifal (19 अप्रैल 2026): आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृष राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
कल का राशिफल (19 अप्रैल 2026): आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृष राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का बड़ा गोचर! वृषभ में एंट्री के साथ लव, मनी और करियर पर दिखेगा असर!
19 अप्रैल को शुक्र का बड़ा गोचर! वृषभ में एंट्री के साथ लव, मनी और करियर पर दिखेगा असर!
अक्षय तृतीया 2026 से पहले लक्ष्मी पूजन के लिए घर की ऐसे करें तैयारी? अपनाएं आसान टिप्स
अक्षय तृतीया 2026 से पहले लक्ष्मी पूजन के लिए घर की ऐसे करें तैयारी? अपनाएं आसान टिप्स

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Embed widget