एक्सप्लोरर

Astrology : मंगल इन राशि वालों को बना देता है गुस्सैल, पाप राहु-केतु का मिल जाए साथ तो करते हैं आग में घी का काम

Astrology, Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों पर ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है. जब व्यक्ति अधिक गुस्सा करने लगें तो समझ लें कुंडली में क्रूर और पाप ग्रहों का आपसी संबंधी बन रहा है.

Astrology, Zodiac Sign : क्रोध यानि गुस्सा करना अच्छा नहीं माना गया है. शास्त्रों में इससे सबसे खराब अवगुण माना गया है. क्रोध के कारण व्यक्ति सही और लगत का भेद नहीं कर पाता है और कभी-कभी भयंकर परेशानियों से भी घिर जाता है. इन राशि वालों को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए.

मेष राशि (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि को प्रथम राशि माना गया है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मंगल को एक क्रूर ग्रह माना गया है. मंगल ऊर्जा, युद्ध, साहस आदि का भी कारक माना गया है. मेष राशि की कुंडली में यदि मंगल अशुभ हो और पाप ग्रह राहु और केतु से पीड़ित हो तो ऐसा व्यक्ति अपने क्रोध पर काबू नहीं रख पाता है, जिस कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे लोगों की अपने ऑफिस या कार्य स्थल पर नहीं बनती है. इन्हें बहुत जल्द क्रोध आ जाता है. या कहें के ये बेकाबू हो जाते हैं. जिस कारण इन्हें धन की हानि भी उठानी पड़ती है. तरक्की में ऐसे लोगों के लिए क्रोध बहुत बड़ी बाधा बन जाता है. ऐसे लोगों को इस दोष से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मेष होती है.

वृषभ राशि (Taurus)- राशि चक्र के अनुसार वृषभ राशि को दूसरा स्थान प्राप्त है. वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है. शुक्र को लग्जरी लाइफ का कारक माना गया है. हालांकि शुक्र और पाप ग्रह राहु की मित्रता मानी गई है. लेकिन जब ये मंगल के संपर्क में आते हैं तो व्यक्ति के स्वभाव को प्रभावित करते हैं. ऐसे लोग बहुत जल्द अपना आपा खो देते हैं. भ्रम की स्थिति बनी रहती है. जिस कारण इनके अपने करीबी भी इनसे दूरी बना लेते हैं. दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहती हैं. वाणी दोष होने की स्थिति में इन्हें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इनकी छवि पर भी इसका असर पड़ता है. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव जाना पाना बहुत मुश्किल होता है. इस राशि का स्वामी मंगल है. मंगल का प्रभाव इस राशि पर साफ दिखाई देता है. ये अपने शत्रुओं को कभी माफ नहीं करते हैं. वृश्चिक राशि की कुंडली में मंगल जब पीड़ित और दूषित होता है तो ऐसे जातक अपने गुस्से को रोक नहीं पाते हैं. ये बहुत जल्द अपना धैर्य खो देते हैं. जिस कारण इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है. अनावश्यक विवादों से घिरे रहते हैं. प्रतिद्वंदी इस आदत का भरपूर फायदा उठाते हैं. जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Rashifal : कुंभ राशि में होने जा रहा है मार्च 2022 का पहला राशि परिवर्तन, बनेगी तीन ग्रहों की युति, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Astrology : बात वाले होते हैं इस राशि के लोग, दिल पर लगी चोट को आसानी से नहीं भुला पाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget