एक्सप्लोरर

Aquarius Horoscope 2022: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Aquarius Horoscope 2022: कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, धन, सहेत और करियर आदि की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने जा रहा है, आइए जानते हैं आपका भविष्यफल.

Aquarius Horoscope 2022, कुम्भ राशिफल: नूतन वर्ष आर्थिक लाभ से पूर्ण रहेगा. धनार्जन करने के लिए की योजनाएं आपको लाभ देगी. उच्चकोटि की सफलताओं को पा सकेंगे. भाग्य बढ़ेगा इसके साथ ही लाभ के अवसर भी मिलेंगे. जनवरी माह बहुत शानदार जाएंगा और आप नीतिगत नवीन योजनाओं को भली भांति बना पाएंगे.

फरवरी माह में अत्यधिक यात्राएं होंगी और आप किसी एक यात्रा में परेशान हो सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहने वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है. माह का दूसरा सप्ताह मिश्रित जाएगा, जिसमें की हानि-लाभ दोनों देखने को मिल सकते हैं. यदि मानसिक तनाव चल रहा था तो इस माह से सुधार आएगा. कई मुश्किलों को हल करने में व्यतीत रहेंगे. आकस्मिक घटनाओं के लिये भी मानसिक रूप से तैयार रहें.

मार्च में सकारात्मक सोच के साथ कुछ कर गुजरने की ठान लेंगे, निस्संदेह ग्रहों का सपोर्ट भी आपको मिलेगा. जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांग लेनी चाहिए. अप्रैल में कार्य आसान हो जाएंगे, जिसको देखते हुए आपको पेंडिंग कार्यों को निपटाने की सलाह है. इस समय अध्यात्म की ओर भी झुकाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में चैत्र के नवरात्र में पूजा-पाठ में तेजी रखनी होगी. हनुमान चालीसा का पाठ आपके रोगों को दूर करने में रामबाण साबित होगा. कई कार्य कम मेहनत में भी सफल हो जाएंगे. कुछ ग्रहों का परिवर्तन होते ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. बुद्धि प्ररख होगी और निर्णय लाभकारी साबित होंगे.

मई में संघर्ष बढ़ेगा, नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दिमाग कई सवालों से घिरा रहेगा. इस समय यदि कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़े तो संकोच न करें. इन दिनों आप जो भी कोशिश करेंगे उसका असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है. आर्थिक मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज से ही सेविंग की ओर भी ध्यान रखना चाहिए. स्वयं को अपडेट करने के लिए कोर्स आदि करने के लिए भी समय उपयुक्त रहेगा. कठिनाइयां अपने आप हल हो जाएंगी. मानसिक और शारीरिक रूप से दोनों का संतुलन बनाए रखें, क्योंकि इसके बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं.

जुलाई में किसी विवाद पर केन्द्रित हो जाएंगे, लेकिन ध्यान रहें विवाद कानून के दरवाजे तक न पहुंचने पाएं. अगस्त और सितंबर में ऋण के लिए कोशिश न करें तो बेहतर होगा. किसी अपने का साथ आपको भावनात्मक सहयोग देगा. इस माह के तीसरे सप्ताह में भावनात्मक निर्णय नहीं लेना चाहिए, इसके फलस्वरूप लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. किसी विवाद से निकलने की कोशिश करेंगे, तो निस्संदेह समाधान मिलेगा. कई समझौते भी करने होंगे.

नवम्बर में काम में रुकावटे आएगी, परंतु ग्रहों का सपोर्ट और ऊंचा आत्मबल इससे निकलने में मददगार साबित होगा. दिसम्बर माह में महत्वाकांक्षी हो सकते हैं, लोगों से अधिक उम्मीद भी रखेंगे, ध्यान रहें सुख-सुविधाओं के लिए बड़े लोन चिंता पैदा कर सकते हैं. पूरे वर्ष आपको चुनौतियां तो मिलेगी, लेकिन समस्याओं को हल करने में भी सफलता प्राप्त होगी.

ताबड़तोड़ मीटिंग से बनेंगे काम
आर्थिक एवं करियर- इस वर्ष परिवर्तन के चलते लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे. जल्द ही कुछ और कार्यों का भार भी आपके कंधों पर आने वाला है. नए कार्यों में रुचि बनाए रखनी है. जनवरी का माह प्रतिस्पर्धा में विजय दिलाएगा. विदेश में नौकरी करने वालों को प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी. उच्चाधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों के साथ मीटिंग करनी चाहिए, क्योंकि ताबड़तोड़ मीटिंग करने से सफलता मिलेगी. अधीनस्थों के सुझावों पर भी गौर करें, हो सकता है इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त हो. विवाह संबंधित परिधान का बिजनेस करने वाले अच्छा मुनाफा कमाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर पूजा संबंधित सामग्री के व्यापारी भी बड़े लाभ पा सकते हैं.

फरवरी में नौकरीपेशा लोगों की अपेक्षा व्यवसायी वर्ग के लिए यह माह अधिक लाभदायक होगा. ऑफिस में ऊर्जा को महत्वपूर्ण कार्यों में लगाना चाहिए. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए कंपटीशन आदि की तैयारी करनी चाहिए. मार्च माह धन प्रदायक समय रहेगा ऐसे में व्यावसायिक भागीदारी की योजना बन सकती है. नौकरी कर रहे लोगों पर कुछ बाधाएं आएगी, यदि आप इसे छोड़कर व्यवसाय चलाना चाहते हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें. अधिनस्थों पर बेवजह क्रोध न करें क्योंकि इस समय आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर पीड़ा दे सकता है.
अप्रैल और मई माह में व्यवसाय या नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. सरकारी नौकरी कर रहे लोग कर्मचारियों को प्रसन्न रखें.

नई नौकरी के लिए संपर्कों को तलाशना होगा, अनजान व्यक्ति भी आपको लाभ दे पाएंगे. ऑफिस में महिला सहयोगियों की मदद करते चलें उनका आशीष उच्च पद दिलाने वाला होगा. जून, जुलाई और अगस्त माह आर्थिक लाभ के लिए शानदार रहेगा, लेकिन विशेष रूप से ध्यान रहें इस समय कानूनी दांव पेंच में नहीं फंसना है. ऑफिस की गुप्त बातों को किसी बहारी से शेयर करने से बचना चाहिए, इस दौरान आपके भोलेपन का फायदा उठाकर लोग संस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ट्रांसफर के योग बन रहें हैं तो वहीं व्यापार में भी बदलाव का समय रहेगा.

अगस्त के दूसरे सप्ताह से व्यापार में समस्याओं का सामना करेंगे. इस समय कुछ ऐसे लोगों से संबंध बन सकते हैं जो बिजनेस में धन लगाने के लिए तैयार होंगे, लेकिन तथ्यों की जानकारी के बिना पैसा न लें. सितंबर में ऑफिशियल काम अधिक करना पड़ेगा, बॉस बड़ी जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं, जिसमें बैंकिंग और सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोग शामिल होंगे. प्रतिभा के बल पर कार्य संपादित करने के लिए यह शानदार महीना है. व्यवसाय के क्षेत्रों में आ रही कठिनाइयां हल होने की तरफ हैं.

अक्टूबर में कार्य का संपादन उच्चकोटि का होगा व आप प्रशंसा अर्जित करेंगे. तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक दायरा बढ़ेगा. यह माह कुछ विशेष लाभ देकर जा सकता है. टारगेट पूरा करने में सफल होंगे, जिसके चलते कंपनी की ओर से टूर पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापारियों को इस माह उधार वापस लेना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थिति इसके माध्यम से लाभ कराने के मूड में होगी. नवम्बर माह में पद व मान-सम्मान मिलेगा. नया स्थान भी मिल सकता है. जिस भी स्थान में हो इस समय उन्नति के योग बनेंगे. व्यवसाय में अच्छा जाएगा. माह का तीसरा सप्ताह मानसिक तनाव दे सकता है, ऐसे में कोशिश करें की इसका प्रभाव आपकी आजीविका पर न आए.

दिसंबर में मूल प्रकृति के कार्यों को करने का अवसर मिलेगा. नौकरी करने वालों के लिए बड़ा शानदार समय होगा जब उन्हें नियोजक की प्रसन्नता का उपहार मिलेगा और वह मान-सम्मान भी पायेंगे. व्यापारिक मामलों में यह समय उपलब्धियों वाला हो सकता है. कार्य में तकनीकी कौशल बढ़ेगा. शुभ समय चल रहा है जब नियोजक आपका पक्ष लेंगे और आपको लाभान्वित करेंगे. पूरा वर्ष नौकरी और आजीविका के लिए उन्नतिदायक रहेगा.

केवल खाते रहना और व्यायाम न करना पड़ सकता है भारी
स्वास्थ्य - इस वर्ष आप पर भार रहेगा, जोकि थकान और कुछ मानसिक तनाव दे सकता है. जनवरी माह में आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए, क्योंकि समय पर सोना और उठना स्वास्थ्य को ठीक रखेगा. फरवरी में चिकनाई युक्त भोजन और मांसाहार वाले भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस समय वसा की मात्रा हृदय रोग को बढ़ावा दे सकती है.

मार्च और अप्रैल में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन इंफेक्शन से बचकर रहने की सलाह है. अप्रैल में दवाइयों का खर्चा पहले से कुछ कम हो जाएगा. मई में दांतों का दर्द और कैविटी की समस्या सामने आ सकती है, ऐसे में दांतों की सफाई और उसकी देखभाल करें. वाहन सावधानी से चलाएं, स्वयं की गलतियों पर दूसरे और खुद को चोट पहुंचा सकते हैं.

जून में पित्त स संबंधित दिक्कतों का पुनः सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में इस समय क्षारीय पदार्थ को महत्व देना चाहिए. जुलाई में अवसाद से बचकर रहें, अनावश्यक चिंता कुछ मानसिक तनाव दे सकती है. अगस्त में कब्ज के रोगी नियमित तौर पर इससे संबंधित घरेलू उपायों को अपनाते रहें, लेकिन ध्यान रहें समस्या अधिक हो तो लापरवाही से भी बचना होगा. सितम्बर माह में विशेष तौर पर महिलाओं को सजग रहना चाहिए, इस समय हार्मोनल और कैल्शियम की कमी जैसी दिक्कतें सामने आ सकती है. कमर दर्द और रीढ़ की हड्डियों में परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.

अक्टूबर में बच्चों को सर्दी से बचाकर रखना चाहिए, निमोनिया और नजला जैसी समस्या रहने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर ग्रह इंफेक्शन करने के भी फिराक में होंगे. नवम्बर में स्किन रोगों के चलते दाने व खुजली रहेगी, सामान्य तौर पर किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है. दिसंबर में पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं आ सकती हैं. रक्तचाप एवं रक्त विकार भी परेशान करेंगे. इस वर्ष कई रोगों से आपका भिन्न-भिन्न रूप में सामना हो सकता है, ऐसे में सजगता के साथ अपना ध्यान रखें.

सबको साथ लेकर चलना होगा
परिवार एवं समाज- इस वर्ष अविवाहितों और संतान की प्रतिक्षा करने वालों के लिए अत्यंत शुभ है. जनवरी में परिवार की जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आने वाली है. माता-पिता की सेवा में कोई कमी न रखें, उनकी जरूरतों पर भी ध्यान दें. जीवनसाथी के नाम से चल रही आजीविका में लाभ होगा, उनकी बातों को महत्व देना चाहिए.

फरवरी में संतान की उन्नति के प्रबल योग बनेंगे, संतान यदि कन्या है तो उसकी पढ़ाई को लेकर विशेष कदम उठाने पड़ सकते हैं. इस समय आपके सारे राजकीय कार्य सिद्ध होंगे, मित्रता बढ़ेगी, पिता को लाभ मिलेगा, आपका यश बढ़ेगा, पुत्र आपके कार्य में सहयोग करेंगे. मार्च में ननिहाल पक्ष की ओर से कुछ चिंता रहेगी, परंतु मामा के आय में इस समय वृद्धि की संभावनाएं बनेगी. बड़े भाई से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है, ऐसे में इस राशि के बच्चों को भाई से पढ़ाई संबंधित मामलों में सहायता लेनी चाहिए. माह के दूसरे सप्ताह में बहन के साथ विवाद हो सकता है, इस समय उनकी बातों को नजरअंदाज न करें.

अप्रैल में घर के  मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, तो वहीं दूसरी ओर पूरे परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका प्राप्त होगा. संयुक्त परिवार में रहने वालों को आपसी कटुता नहीं रखनी चाहिए. यदि रिश्तों में दूरियां हो तो उन्हें सुधारने की कोशिश करनी होगी. मई में संतान की संगति पर पैनी निगाह रखनी होगी, इस समय ग्रहों की नकारात्मकता उन्हें भ्रमित कर सकती है.

जून और जुलाई में दांपत्य जीवन में सावधानी बरती जाए तो कुछ नकारात्मक परिणामों से बच सकते हैं, तो वहीं रिश्तों की डोर भी मजबूत होगी. पति को मानसिक तनाव रह सकता है, ऐसे में उनको मोरल सपोर्ट करें कोशिश करें की आपकी ओर से उन्हें कोई परेशानी न हो. आस-पड़ोसियों के साथ तालमेल अच्छा रखना चाहिए, क्योंकि इस समय एक दूसरे का सहयोग मुश्किलों से लड़ने में मदद करेगा. अगस्त में पिता के लिए कुछ परेशानियों का समय होगा, जिसमें आर्थिक मामलों में अधिक चिंता हो सकती है.

सितंबर में विश्वसनीय लोगों की संख्या में वृद्धि होगी, दोस्तों की लिस्ट भी लम्बी हो सकती है. परिवार में जहां एक ओर सुख-समृद्धि आएगी तो वहीं दूसरी ओर थोड़ी प्रतीक्षा से रुके हुए कार्य बना पाएंगे. अक्टूबर माह सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कराने वाला है, साथ ही नवम्बर में अविवाहित के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है, जिनका रिश्ता पक्का हो चुका है उनका विवाह हो सकता है. दिसंबर में मकान, फर्नीचर या इंटीरियर डेकोरेशन पर खर्चा करेंगे. घर में वर्ष का अंतिम महीना अच्छा साबित होगा, लेकिन ध्यान रहें कुछ निवेश परिवार की सुरक्षा के लिए करने होंगे. 2022 पारिवारिक व सामाजिक स्थितियों के लिए कुछ खट्टा मीठा रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget