एक्सप्लोरर

Apara Ekadashi 2023: प्रेतयोनि से मुक्ति दिलाने वाली अपरा एकादशी कल, यहां जानें इस एकादशी व्रत की पौराणिक कथा

Apara Ekadashi Significance: अपरा एकादशी कल यानी 15 मई को मनाई जाएगी. जो भी भक्त भक्ति-भाव और विधि-विधान से अपरा एकादशी का व्रत करता है उसके सभी कष्‍ट दूर हो जाते हैं.

Apara Ekadashi 2023 Date: 15 मई, सोमवार के दिन अपरा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा. इस एकादशी को अजला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस एकादशी को करने से अपार पुण्य प्राप्त होता है. यह व्रत करने से कीर्ति, पुण्य और धन की वृद्धि होती है. यह व्रत ब्रह्म हत्या, परनिंदा और प्रेत योनि जैसे पापों से मुक्ति भी दिलाका है. इस दिन तुलसी, चंदन, कपूर और गंगाजल से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.

अपरा एकादशी व्रत का महत्व

पुराणों में अपरा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से गंगा तट पर पितरों को पिंडदान करने के बराबर फल प्राप्त होता है. इस व्रत को करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं और घर धन-धान्‍य से संपन्न बनता है. पद्म पुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से मुनष्‍य भवसागर तर जाता है और उसे प्रेत योनि के कष्‍ट नहीं भुगतने पड़ते हैं.

अपरा एकादशी व्रत कथा

प्राचीन काल में महीध्वज नामक एक धर्मात्मा राजा था. उसका एक छोटा भाई था जिसका नाम वज्रध्वज था. वज्रध्वज अपने बड़े भाई के प्रति द्वेष की भावना रखता था. अवसरवादी वज्रध्वज ने एक दिन राजा की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दिया. माना जाता है कि अकाल मृत्यु होने के कारण राजा की आत्मा प्रेत बनकर पीपल पर रहने लगी. 

राजा धर्मात्मा की आत्मा उस मार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति को परेशान करती थी. एक बार एक ऋषि जब इस रास्ते से गुजर रहे थे, तब उन्होंने राजा की प्रेतआत्मा को देखा. अपने तपोबल से उन्होंने उनके प्रेत बनने का कारण जान लिया. ऋषि ने राजा की प्रेतात्मा को पीपल के पेड़ से नीचे उतारा और परलोक विद्या का उपदेश दिया. 

राजा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए ऋषि ने स्वयं अपरा एकादशी का व्रत रखा. द्वादशी के दिन व्रत पूरा होने पर इसका पुण्य प्रेत को दे दिया. व्रत के प्रभाव से राजा की आत्मा प्रेतयोनि से मुक्त हो गई और वह स्वर्ग चला गया.

ये भी पढ़ें

सूर्य के वृषभ में गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Photography Tips: शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
Sawan 2026 Shiv Bhajan: इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
Sawan 2026: काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद
काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद
Kal Ka Rashifal 3 August 2026: श्रावण के पहले सोमवार पर मीन राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
श्रावण के पहले सोमवार पर मीन राशि में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget