एक्सप्लोरर

पुष्पा झुकेगा! साल 2025 अल्लू अर्जुन के लिए कैसा रहेगा?

Allu Arjun: पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule). बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से रूल कर रही है. इतिहास बना रही है. पुष्पा यानि अल्लू अर्जुन के लिए साल 2025 कैसा रहेगा, जानते हैं.

Allu Arjun: पुष्पा बनकर अल्लू अर्जुन पर्दे पर छाए हुए हैं. पुष्पा 2 (Pushpa 2) फिल्म के प्रीमियर में हुए हादसे के चलते 13 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी. अल्लू अर्जुन जमानत पर हैं. अल्लू अर्जुन के लिए नया साल कैसा रहेगा जानते हैं-

अल्लु अर्जुन को लेकर ABP News की भविष्यवाणी सच हुई
पुष्पा 2 को लेकर एबीपी न्यूज ने 4 दिसंबर को ही एक भविष्यवाणी की थी, जिसमें बताया था कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को फिल्म के प्रमोशन के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी. वहीं उन्हें छवि का भी ध्यान रखना होगा. इसके साथ ही ये भी इस भविष्यवाणी में बताया था कि पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) सफलता प्राप्त करेगी. पुष्पा कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड धवस्त करती नजर आ रही है. अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 11वें दिन तक 900 करोड़ का टोटल कलेक्शन (pushpa 2 collection) कर चुकी है. कमाई का सिलसिला अभी जारी है. इस लिंक पर क्लिक करें- Pushpa 2: ग्रहों की चाल, अल्लू अर्जुन की स्टाइल क्या पर्दे पर कर पाएगी कमाल

अल्लु अर्जुन के लिए साल 2025 कैसा रहेगा?
साल 2025 आने वाला है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति अल्लू अर्जुन को प्रभावित करती दिख रही हैं. नया साल अल्लू अर्जुन के लिए विशेष है. 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया था. 13 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी के समय की कुंडली को देखें तो कुंभ लग्न की कुंडली बनती है. जहां पर न्याय और कर्मफलदाता शनि विराजमान हैं. मीन राशि में पाप ग्रह राहु सेकेंड हाउस, मेष राशि में चंद्रमा तीसरे घर, कुंडली के चौथे घर में वृषभ राशि में गुरु, छठे घर में कर्क राशि में मंगल नीच के होकर विराजमान हैं. अष्टम भाव में कन्या राशि में पाप ग्रह केतु और दशम भाव में वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनी हुई थी, वहीं शुक्र 12वें घर में मकर राशि में गोचर कर रहे थे.

13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की गिरफ्तारी के समय कृत्तिक नक्षत्र का पहला चरण था. कृत्तिक नक्षत्र 27 नक्षत्रों में तीसरे स्थान पर आता है. इसका स्वामी मंगल है और देवता अग्नि है. कृत्तिका नक्षत्र की आकृति फरसे की तरह दिखाई देती है. कह सकते हैं कि अल्लू अर्जुन की जो भी समस्याएं हैं वे उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. कोर्ट कचेहरी के मामलों में विजय प्राप्त करेंगे. ग्रहों की गणना की बात करें तो अल्लू अर्जुन को इस मामले में 24 फरवरी 2025 तक बड़ी राहत मिल सकती है.

अल्लू अर्जुन पर बरसेगी नए साल में लक्ष्मी जी की कृपा! 
साल 2025 अल्लू अर्जुन के लिए धन के मामले में बेहद शानदार रहने वाला है. 8 अप्रैल 1983 को जन्में अल्लू अर्जुन का लकी अंक 8 है. अंक ज्योतिष में 8 अंक को 'शनि' अंक का नबंर माना गया है. इस अंक के जातक बहुत मेहनती होते हैं. ऐसे लोग जिस काम को एक बार हाथ में ले लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं. शनि (Shani Dev), मजदूर और कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है. शनि की कृपा अल्लू अर्जुन पर बरस रही है. 29 मार्च 2025 से शनि कुछ बड़ा देने वाले हैं. नए साल में फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की लाइन घर के बाहर लगने वाली है. लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी हुई है. नए साल में पत्नी की सलाह से कई बड़े कार्यों को करने में सफलता पाएंगे. धन के मामले में वर्ष 2025 शानदार रहने वाला है. नए साल में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को अपनी छवि का विशेष ध्यान रखना होगा. 2025 में धोखा, छल-कपट का भी योग है.

यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें 'पुष्पा 2' एक्टर ने क्या-क्या कहा

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह- वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य। मीडिया रणनीतिकार। डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता पर कार्य कर रहे एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABPLive.com में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को आधुनिक जीवन की दिशा में बदलने वाले संकेतों के रूप में प्रस्तुत करते हैं. हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभव ज्योतिषी हैं.

इन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC, New Delhi) से पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप और धार्मिक ब्रांडिंग के विशेषज्ञ हैं.

प्रसिद्ध भविष्यवाणियां जो समय के साथ सच साबित हुईं- IPL 2025 के विजेता की पूर्व घोषणा. हनी सिंह की वापसी और संगीत सफलता. भारत में AI नीति बदलाव की अग्रिम भविष्यवाणी. डोनाल्ड ट्रंप की पुनः राष्ट्रपति पद पर वापसी और उसके बाद के निर्णय. पुष्पा 2: द रूल की बॉक्स ऑफिस सफलता और अल्लू अर्जुन के करियर ग्राफ.

शेयर बाजार क्रैश 2025 और दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का सटीक पूर्वानुमान. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और लोकप्रियता का संकेत. ईरान-इजराइल जंग ये सभी भविष्यवाणियां शुद्ध वैदिक गणना, गोचर, दशा-अंतरदशा और मेदिनी ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित थीं, जिन्हें समय ने सत्य सिद्ध किया और सच साबित हुईं.

विशेषज्ञता के क्षेत्र: वैदिक ज्योतिष, संहिता, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु. करियर, विवाह, शिक्षा, लव लाइफ, बिज़नेस, हेल्थ के लिए ग्रहों और मनोविज्ञान का समन्वित विश्लेषण. AI, कॉर्पोरेट नीति, ब्रांड रणनीति और मीडिया कंटेंट प्लानिंग में ज्योतिषीय हस्तक्षेप. डिजिटल धर्म पत्रकारिता और गूगल रैंकिंग के अनुकूल राशिफल, धार्मिक कंटेंट का निर्माण करने में ये निपुण हैं.

उद्देश्य: 'ज्योतिष को भय या भाग्य का उपकरण नहीं, बल्कि जीवन के लिए बौद्धिक और आध्यात्मिक सहारा बनाना' हृदेश कुमार सिंह का मानना है कि ज्योतिष केवल प्रश्नों का उत्तर नहीं देता, वह सही समय पर साहसिक निर्णय लेने की दिशा दिखाता है.

अन्य रुचियां: फिल्मों की संरचनात्मक समझ, संगीत की मनोवैज्ञानिक गहराई, साहित्यिक दर्शन, राजनीति की परख. बाजार की समझ और यात्राओं से अर्जित मानवीय अनुभव ये सभी उनके लेखन में एक बहुस्तरीय अंतर्दृष्टि जोड़ते हैं. उनकी रुचियां केवल विषयगत नहीं, बल्कि उनके हर लेख, भविष्यवाणी और रणनीति को संवेदनशीलता और संस्कृति से जोड़ने वाली ऊर्जा हैं.

 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धुरंधर 2: 19 मार्च 2026 की कुंडली में छिपा 'ब्लॉकबस्टर' राज, क्या आदित्य धर रचेंगे इतिहास?
धुरंधर 2: 19 मार्च 2026 की कुंडली में छिपा 'ब्लॉकबस्टर' राज, क्या आदित्य धर रचेंगे इतिहास?
Vrishabh Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि ऑनलाइन काम में बरतें सावधानी, कड़वाहट से बचें
Vrishabh Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि ऑनलाइन काम में बरतें सावधानी, कड़वाहट से बचें
Mesh Rashifal 12 March 2026: मेष राशि नई योजनाएं होंगी सफल, दोस्तों का मिलेगा भरपूर साथ
Mesh Rashifal 12 March 2026: मेष राशि नई योजनाएं होंगी सफल, दोस्तों का मिलेगा भरपूर साथ
Kal Ka Rashifal 12 मार्च 2026: सावधान! मिथुन राशि वालों की तलाश होगी खत्म, पर तुला का बिगड़ेगा बजट, जानें गुरुवार का राशिफल
कल का राशिफल 12 मार्च 2026: सावधान! मिथुन राशि वालों की तलाश होगी खत्म, पर तुला का बिगड़ेगा बजट!

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget