एक्सप्लोरर

Aaj ka Vrishchik Rashifal: आज सावधान रहें! करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव, जानें 1 अगस्त 2025 शुक्रवार का राशिफल

Scorpio Horoscope Today, Vrishchik Daily Rashifal 1 August 2025: वृश्चिक राशिफल वालों के लिए शुक्रवार दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें वृश्चिक राशिफल.

Scorpio Horoscope Today 1 August: वृश्चिक राशिफल 1 अगस्त के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. वृश्चिक राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. ज्योतिष ग्रंथों में चंद्रमा को ग्रहों में मन का कारक कहा जाता है. जिसका सबसे ज्यादा असर मन पर दिखाई देता है. आइए जानते हैं कि आपकी वृश्चिक राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से कुछ उलझनों वाला हो सकता है. मां का सहयोग किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने में मददगार होगा. बड़े भाई से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा. घर में आध्यात्मिक माहौल बन सकता है जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

लव राशिफल: पार्टनरशिप में समय की कमी के कारण जीवनसाथी या प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. आपसी संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना संबंधों में दरार आ सकती है.

व्यापार राशिफल: चंद्रमा के प्रभाव से अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. बिजनेस में फिजूल की कोशिशें करने से बचें. पार्टनरशिप में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें, खासतौर पर अकाउंट से जुड़ी बातों में, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ चालें चल सकते हैं.

नौकरी राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बॉस आपकी छोटी-छोटी गलतियों पर नजर रख सकते हैं. किसी भूल के कारण जांच का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में किसी राजनीतिक चाल का शिकार भी होना पड़ सकता है.

युवा और करियर राशिफल: छात्र आज खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं. मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, ऐसे में अनुभवी लोगों या बड़ों से सलाह लेना बेहतर रहेगा. खेल या कला से जुड़े युवा अपने आत्मविश्वास को गिरने न दें, नहीं तो लक्ष्य अधूरा रह सकता है.

धन राशिफल: आज धन के आगमन से ज्यादा व्यय की संभावना अधिक है. बजट से बाहर जाकर खर्च करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए, नहीं तो वित्तीय असंतुलन हो सकता है.

हेल्थ राशिफल: सेहत को लेकर सतर्क रहें. अस्वस्थता और थकावट का अनुभव हो सकता है. हेल्दी डाइट लें और फास्ट फूड से परहेज करें. ध्यान और योग से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जप करें. इससे मानसिक तनाव कम होगा और शत्रु पक्ष निष्क्रिय होगा.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्र. क्या आज वृश्चिक राशि वालों को धन हानि का योग है?
हां, अनावश्यक खर्च बढ़ने के संकेत हैं. इसलिए खर्चों में कटौती और बजट मैनेजमेंट जरूरी है.

प्र. क्या नौकरी में कोई खतरा बन सकता है?
जी हां, बॉस की नजर आपकी कमियों पर है, अतः लापरवाही से बचें और पूर्ण सावधानी से काम करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mithun Rashifal 10 August 2026: धन लाभ के योग, काम में मिलेगी बड़ी सफलता
धन लाभ के योग, काम में मिलेगी बड़ी सफलता
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 August 2026: मेहनत का मिलेगा फल, निवेश में संभलकर चलें
मेहनत का मिलेगा फल, निवेश में संभलकर चलें
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 August 2026: नौकरी में मिलेगा नया पद, बनेंगे नए संपर्क
नौकरी में मिलेगा नया पद, बनेंगे नए संपर्क
Kumbh Weekly Rashifal 10-16 August 2026: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget