एक्सप्लोरर

Aaj Ka Singh Rashifal 26 August 2025: सिंह राशि आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे!

Leo Horoscope Today, Singh Daily Rashifal 26 August 2025: सिंह राशिफल वालों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें सिंह राशिफल.

Leo Horoscope Today 26 August 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्म-चिंतन और आत्मसम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप खुद में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे. आज बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें, बल्कि पहले से चल रहे कार्यों में सुधार और गुणवत्ता पर ध्यान दें. शिव व सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा और इससे भविष्य में आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा. कार्यस्थल पर आपकी मुस्कान और मदद करने की आदत से सहकर्मी आपका सम्मान करेंगे.

हेल्थ:
आज सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है. खासकर आंखों और पैरों में तकलीफ महसूस हो सकती है. दिनचर्या संतुलित रखें और ज्यादा देर तक स्क्रीन पर काम करने से बचें. हल्की एक्सरसाइज और पैरों की देखभाल से आराम मिलेगा.

फैमिली:
घर पर आपको जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा. परिवारजन आपकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखेंगे. घरेलू कार्यों में सहयोग करें और परिवारजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. आपके व्यवहार से घर का वातावरण सुखद रहेगा.

बिजनेस:
व्यवसाय में आज का दिन स्थिरता का संदेश देता है. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बजाय पुराने कामों में बेहतर प्रदर्शन करें. अनुभवी लोगों की सलाह से विस्तार और मुनाफे की संभावनाएं प्रबल होंगी. कर्मचारी वर्ग के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, बातचीत और मेलजोल के लिए समय कम मिलेगा.

लव:
प्रेम जीवन में समय की कमी खल सकती है. प्रेम-प्रसंग में साथी से मुलाकात या समय बिताने का अवसर न मिलने से मन उदास हो सकता है. हालांकि, रिश्तों में दूरी केवल अस्थायी रहेगी.

स्टूडेंट्स:
पढ़ाई में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. धैर्य और मेहनत से आप इन कठिनाइयों को पार कर लेंगे.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

FAQs

Q1: क्या आज सिंह राशि वालों के लिए नए रिश्ते बनाना सही रहेगा?
A1: नहीं, नए संपर्क से हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें.

Q2: क्या नौकरीपेशा लोगों को आज कठिनाई होगी?
A2: हाँ, कार्यस्थल पर दबाव और दस्तावेजों की गड़बड़ी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget