एक्सप्लोरर

Aaj Ka Kark Rashifal 28 August 2025: परिवार में तनाव, व्यापार में उतार-चढ़ाव, लोन में राहत! पढ़ें आज का कर्क राशिफल

Cancer Horoscope Today, Kark Daily Rashifal 28 August 2025: कर्क राशिफल वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें कर्क राशिफल.

Cancer Horoscope Today 28 August: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में चुनौतियाँ ला सकता है. चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी का अनुभव होगा. बिजनेस में यदि आपने किसी प्रकार के लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी. हालांकि समय अनुकूल न होने से व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य पक्ष नरम-गरम रहेगा. थकान, तनाव या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं. नियमित दिनचर्या और खानपान में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा.

फैमिली राशिफल: पारिवारिक जीवन में अस्थिरता महसूस होगी. वैचारिक मतभेद होने के कारण संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. घर के बड़े-बुजुर्गों से संवाद बनाए रखना आपके लिए सहायक रहेगा.

बिजनेस राशिफल: बिजनेस से जुड़े लोग कार्य में कठिनाइयों के बावजूद लोन या फाइनेंस से जुड़े मामलों में राहत पाएंगे. हालांकि मार्केट की स्थिति के कारण उतार-चढ़ाव रहेंगे.

लव राशिफल: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. धैर्य और संवाद से ही रिश्तों में स्थिरता आ पाएगी.

धन राशिफल: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. लोन से संबंधित कार्य पूरे होंगे, लेकिन बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं.

जॉब राशिफल: वर्कप्लेस पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. आपकी परफॉर्मेंस और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी विरोधियों को चौंका देगी और आप अपनी छाप छोड़ेंगे.

युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चिंता रहेगी. अधिक तनाव लेने के बजाय कर्तव्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई करना ही सही रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

आज का उपाय: भगवान शिव को दूध अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जप करें. इससे पारिवारिक तनाव कम होगा और मन को शांति मिलेगी.

FAQs

Q1. क्या आज लोन से जुड़ा काम पूरा होगा?
हाँ, यदि आपने आवेदन किया है तो लोन से संबंधित काम आसानी से पूरा हो सकता है.

Q2. छात्रों के लिए दिन कैसा रहेगा?
करियर को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य और निरंतर प्रयास से स्थिति संभल जाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget