एक्सप्लोरर

Aaj ka Kark Rashifal: कर्क राशिफल 20 अगस्त, खर्च और विवाद से दूरी रखना ज़रूरी

Cancer Horoscope Today, Kark Daily Rashifal 20 August 2025: कर्क राशिफल वालों के लिए बुधवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें कर्क राशिफल.

Cancer Horoscope 20 August 2025: कर्क राशि आज चन्द्रमा 12वें भाव में है, जिसके कारण आपको कानूनी दांवपेच और औपचारिकताओं को समझने की आवश्यकता होगी. बिजनेस से संबंधित ट्रैवलिंग या किसी भी प्रकार का अनावश्यक आवागमन टालें, क्योंकि इससे समय और धन दोनों की हानि हो सकती है. दोपहर बाद ऑर्डर निरस्त होने की आशंका है, जिससे व्यवसायिक हानि का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य राशिफल: आज शरीर में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है. पर्याप्त आराम करें और स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम सहायक होंगे.

व्यापार राशिफल: व्यवसाय में आज कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं. अचानक हुए बदलाव या रद्द हुए ऑर्डर के कारण हानि हो सकती है. इसलिए कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें. यात्राओं से बचना ही उचित रहेगा.

परिवार राशिफल: परिवार का वातावरण आपके लिए संबल का कार्य करेगा. घर के बुजुर्ग आपके किसी कठिन निर्णय में मार्गदर्शन देंगे. उनकी सलाह मानना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

लव राशिफल: लव लाइफ में खुद को महत्व देना जरूरी है. आप जितने अपने पार्टनर के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतना ही खुद के लिए भी हैं. आज बातचीत में संतुलन और स्पष्टता बनाए रखें.

युवा को सलाह: स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं को ट्रैक या मैदान पर किसी के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए. छात्रों को ध्यान बंटाने वाली गतिविधियों से दूर रहकर पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए. मन आध्यात्मिक खोज की ओर आकृष्ट रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: बछड़े को दूध से स्नान कराएं और "ॐ मातरमृत्युनाशिन्यै नमः" मंत्र का जप करें.

FAQs

Q1. क्या आज बिजनेस में लाभ होगा?
आज व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, इसलिए बड़े निर्णय टालना ही उचित है.

Q2. क्या पारिवारिक सहयोग मिलेगा?
हाँ, घर के बुजुर्ग आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में मदद करेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget