एक्सप्लोरर

30 December Ka Rashifal: आज कई राशियों को धनलाभ के अवसर मिलेंगे, जानें 30 दिसंबर का भविष्यफल

30 December Ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. शनिवार 30 दिसंबर को आज कई राशियों को धनलाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. जानें आज का अपना राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

30 December Ka Rashifal: 30 दिसंबर 2023 को शनिवार का दिन रहेगा और पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. इस दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा. आज शनिवार को विष्कुम्भ योग और प्रीति योग रहेगा. चंद्रमा का संचार सुबह 05:42 तक कर्क राशि उसके बाद सिंह राशि पर रहेगा. शनिवार, 30 दिसंबर को सुबह 09:50 से 10:09 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मेष और वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. सिंह राशि वाले थोड़े चिंतित रह सकते हैं. वहीं कुंभ राशि वालों का जीवनसाथी संग विवाद बढ़ सकता है. आज शनिवार, 30 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

मेष राशि (Aries): आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है. किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए बेवजह किसी बहस में न पड़े और वाणी पर संयम रखें. समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित हो सकता है. 

वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी. मन परेशान रह सकता है. पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें. पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए समय उपयुक्त है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. दोस्तों के साथ समय हंसी मजाक में गुजर सकता है. 

मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी और सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे. नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं, आर्थिक उन्नति होगी. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें. संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें. छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. तनाव में कमी आएगी.

कर्क राशि (Cancer): आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा. अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े और वाणी पर संयम रखें. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

सिंह राशि (Leo): आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन शुभ है, छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा. 

कन्या राशि (Virgo): आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा. आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा. कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से भी निजात मिलेगी. कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं. नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें.

तुला राशि (Libra): आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आर्थिक मामले अटक सकते हैं. नौकरी व्यापार के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है. अनावश्यक खर्चे उभर सकते हैं. छात्रों को मनोवांछित सफलता के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ के कारण परिवार की शांति भंग कर सकते हैं स्वयं पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा. जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जोकि फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग को नया अनुबंध प्राप्त होगा. धन लाभ की स्थिति बन रही है. छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी.

धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन बेहतर साबित होगा. सभी सोचते हुए करें आसानी से पूरे हो जाएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

मकर राशि (Capricorn): आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव उभर सकता है. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी. आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे. बेरोज़गारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं. छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, न करने पर ही अच्छा नतीजा मिलेगा.

कुम्भ राशि (Aquarius): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं. व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है. आर्थिक मामले उलझ सकते हैं. आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है. छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें.

मीन राशि (Pisces): आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाएगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं. सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है.

ये भी पढ़ें: 29 December Ka Rashifal: मिथुन, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लिए बेहतर रहेगा दिन, जानें 29 दिसंबर का भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget