एक्सप्लोरर

Horoscope Today: धनु राशि वाले विवादित मुद्दों से बचें, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 25 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज रविवार 25 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 25 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज रविवार, 25 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपदा माह (Bhado 2024) सप्तमी तिथि रहेगी. आज भरणी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. साथ ही ध्रुव और व्याघात योग भी रहेगा.

आज राहुकाल (Rahu Kaal)  शाम 05  बजकर 12  मिनट से 06 बजकर 46  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मेष राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. धनु वाले विवादित मुद्दों से बचें. वहीं मीन के लिए दिन सामान्य रहेगा. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 25 August 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है. अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रूकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज किस्मत आपके साथ रहेगी और कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएगी. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा. आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझेदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं. आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. पैसों को लेकर सावधानी रखें. आपको चोट लगने की भी आशंका है.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है. मां की बीमारी परेशान कर सकती है, उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें. दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी. यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, बिना सोचे समझे कोई वादा न करें. बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप सभी प्रकार से तनाव मुक्त रहेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें और पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होगी.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा. नौकरी के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम से पहचान मिलने के संकेत हैं.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी कन्या को कपड़े दान करके उनका आशीर्वाद लें, आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
कानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा. आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आई है. कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: आज का राशिफल, परेशानियों में उलझे रहेंगे ये 3 राशि वाले लोग

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget