एक्सप्लोरर

23 December Ka Rashifal: आज का राशिफल में किन राशियों को मिलेगा फायदा, यहां देखें 23 दिसंबर का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. शनिवार 23 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए उत्तम तो कुछ के लिए सामान्य रहने वाला है. आइये जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal)

Aaj Ka Rashifal: 23 दिसंबर 2023 को शनिवार का दिन रहेगा और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 07:12 तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी. इस दिन भरणी नक्षत्र और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. आज शनिवार को शिव योग और सिद्ध योग रहेगा. चंद्रमा का संचार वृषभ राशि पर रहेगा. शनिवार, 23 दिसंबर को सुबह 09:47 से 11:06 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 23 दिसंबर का दिन वृषभ राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है. वहीं कर्क राशि वालों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. कन्या और तुला राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी. वहीं धनु राशि वालों के लिए विवाद से बचना ही बेहतर होगा. आज शनिवार, 23 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

मेष राशि (Aries): आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है. अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रुकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.
 
वृषभ राशि (Taurus): आज किस्मत आपके साथ रहेगी और कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा. आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझेदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएं.
 
कर्क राशि (Cancer): आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं. आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. पैसों को लेकर सावधानी रखें. चोट लगने की भी आशंका है.
 
सिंह राशि (Leo): आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.
 
कन्या राशि (Virgo): आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. मां की बीमारी परेशान कर सकती है. उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज पर लगाने की कोशिश करें. दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें.
 
तुला राशि (Libra): आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी. यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, बिना सोचे समझे कोई वादा न करें. बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप सभी प्रकार से तनाव मुक्त रहेंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फायदेमंद साबित होंगे. नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है.
 
मकर राशि (Capricorn): आज सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा. नौकरी के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम से पहचान मिलने के संकेत हैं.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी कन्या को कपड़े दान करके उनका आशीर्वाद लें, आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे. सफलता प्राप्त करने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं.
 
मीन राशि (Pisces): कानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा. आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आई हैं. कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget