एक्सप्लोरर

20 December Ka Rashifal: कन्या राशि के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, जानें 20 दिसंबर का अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. बुधवार, 20 दिसंबर के दिन कन्या राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा. आज आप परेशानी से मुक्त रहेंगे. जानें आज का राशिफल (Rashifal)

Aaj Ka Rashifal: 20 दिसंबर 2023 को बुधवार का दिन रहेगा और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को व्यातीपात योग और वरीयान योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर रहेगा. बुधवार, 20 दिसंबर को दोपहर 12:24 से 01:43 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 20 दिसंबर का दिन वृषभ और तुला राशि वालों के थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. वहीं आज कन्या वाले उलझन या परेशानी से मुक्त रहेंगे. आज वृश्चिक राशि वालों को कोई अधूरा या अटका काम पूरा हो सकता है. कुंभ राशि वालों का जीवनसाथी के साथ तू-तू मैं-मैं हो सकती है. आज बुधवार, 20 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

मेष राशि (Aries): आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है. किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए बेवजह किसी बहस में न पड़े और वाणी पर संयम रखें.समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित हो सकता है. 
 
वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. मन परेशान रह सकता है. पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें. पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए समय उपयुक्त है. प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी.। दोस्तों के साथ समय हंसी मजाक में गुजर सकता है. 
 
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी. सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे. नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं आर्थिक उन्नति होगी. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें. संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें. छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. तनाव में कमी आएगी.
 
कर्क राशि (Cancer): आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा. अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार पड़े वाणी पर संयम रखें. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
 
सिंह राशि (Leo): आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं. छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें. नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन शुभ है, छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा. 
 
कन्या राशि (Virgo): आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा. आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा. कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी. कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं. नौकरी-व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें.
 
तुला राशि (Libra): आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आर्थिक मामले अटक सकते हैं. नौकरी व्यापार के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है. अनावश्यक खर्चे उभर सकते हैं. छात्रों को मनोवांछित सफलता के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे. अत्यधिक भागदौड़ के कारण परिवार की शांति भंग कर सकते हैं स्वयं पर नियंत्रण रखें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा. जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा. धन लाभ की स्थिति बन रही है. छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन बेहतर साबित होगा. सभी सोचते हुए करें आसानी से पूरे हो जाएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.
 
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन सामान्य रहेगा.कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे तनाव उभर सकता है धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी. आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे. बेरोज़गारों को जॉब केनए ऑफर मिल सकते हैं. छात्रों कोकड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, मेहनत करने पर ही अच्छा नतीजा मिलेगा.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं. व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है. आर्थिक मामले उलझ सकते हैं. आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है. छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें.
 
मीन राशि (Pisces): आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाएगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं. सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget