एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कर्क के लिए उलझन भरा और कुंभ के लिए बेहतर रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 13 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज शनिवार, 13 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की सप्तमी तिथि है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन शिव योग भी रहेगा.

आज राहुकाल सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज मिथुन वालों का दिन बढ़िया रहेगा, तुला के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा वहीं कुंभ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

आइये जानते हैं ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा (Aaj Ka Rashifal, 13 July 2024)-

मेष राशि (Aries):
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और संपत्ति संबंधित विवाद में अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं. नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. परिवार में वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे. जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर उनसे बातचीत कर सकते हैं.
 
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे.आपने यदि पहले कभी किसी से कर्ज लिया था, तो उसे आप आज उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे और सफलता के नए मार्ग खुलेंगे. परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे. धन लाभ के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं.
 
मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी. विद्यार्थी आज परिवार में चल रही कलह के कारण पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे. आपका मन किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा. क्रोध की स्थिति पर आप नियंत्रण रखने की कोशिश करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है. आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.
 
कर्क राशि (Cancer): 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने लेकर आएगा. आपको अपने आस पड़ोस में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है. सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज  महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ पा सकते हैं. आपका कोई परिजन यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आज आप उनसे अपनी किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं.
 
कन्या राशि (Virgo): 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा.  गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य खरी-खोटी सुना सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवरोध पैदा होंगे. आपको समय पर काम पूरा करने के लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है.
 
सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटों से निजात दिलाने वाला रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं. यदि आपने बिना सोचे समझे धन का निवेश किया, तो धन फंस सकता है. यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा.
 
 तुला राशि (Libra):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं. यदि धन का कहीं निवेश करें, तो आप उसे एफडी कमेटी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे. आज आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें आपको पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा. विद्यार्थी आज पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे.
 
धनु राशि (Sagittarius):
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी. नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं. परिवार के लोग आज किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा वह किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें.
 
मकर राशि (Capricorn): 
आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे. कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी. आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा. साझेदारी में आप किसी नए व्यवसाय को करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं. पिताजी की सलाह से यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा.
 
कुम्भ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है. आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य में यदि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी, तो उनसे आपको निजात मिलेगी, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है.
 
मीन राशि
आज के दिन आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे. आयात-निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. गृहस्थ जीवन में आप अच्छा तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget