एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कुंभ के लिए कष्टकारी और कन्या के लिए भाग्यशाली है दिन, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है.आज रविवार, 11 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज 12 मई रविवार का दिन है और पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज के दिन आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. योग की बात करें तो आज धृति और शूल योग भी रहेगा.

चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर रहेगा. आज रविवार के दिन 12 मई को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज का कर्क राशि वाले उग्रता पर काबू रखें. तुला राशि का मन किसी कारण परेशान रह सकता है. धनु राशि को लाभ होगा और मीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. आज रविवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal,12 May 2024)-

मेष राशि (Aries):

बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आज किसी गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, जो भविष्य में आपके बड़े काम आएगी. ननिहाल पक्ष से कुछ जुड़ाव महसूस होगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा वहीं प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली होगी. लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे. उपाय- हरी वस्तु का दान करें.

 
वृषभ राशि (Taurus):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है. खासकर जो वाणिज्य, अर्थशास्त्र और कृषि विज्ञान की पढ़ाई करते हैं, उनके लिए अच्छा है. इसलिए इस समय का लाभ उठाएं. आपका स्वास्थ्य मध्यम है. इसलिए सेहत का ध्यान रखें. इस दौान प्रेम जीवन में भावनाओं पर काबू रखना बेहतर रहेगा वरना तू-तू, मैं-मैं हो सकती है. व्यापार आपका सही चल रहा है. उपाय- भगवान गणेश की वंदना करें.
 
मिथुन राशि (Gemini):
आपके भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और इस समय प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं. उपाय- हरी वस्तु पास रखें.
 
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि वाले उग्रता पर काबू रखें, नहीं तो वाद-विवाद हो सकता है या कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है. आपके भीतर उर्जा का संचार होगा. आप चीजों में सामंजस्य बनाकर चलने में काफी हदतक सफल होंगे. इस समय प्रेम और व्यापार में मत उलझिए. उपाय- बजरंग बली की अराधना करें.
 
सिंह राशि (Leo):
पैसों का बहुत सोच-विचार कर ही खर्च करें. इसलिए अभी जुआ, सट्टा, लॉटरी आदि में पैसे न लगाएं. वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी. आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब सही चल रहा है, कोई समस्या की बात नहीं है. उपाय- हरी वस्तु का दान करें.
 
कन्या राशि (Virgo):
आपका भाग्य सितारों की तरह चमकेगा और जिस चीज की आपकी जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी. यानी किसी चीज का अभाव नहीं होगा.  स्वास्थ्य भी अच्छा है. वहीं प्रेम और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं. उपाय- लाल वस्तु का दान करें.
 
तुला राशि (Libra):
किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है. साथ ही आप अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे. इससे बाहर निकलने की कोशिश करिए. स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक ठाक है. लेकिन मन परेशान रहेगा. व्यापार और प्रेम सही चलता रहेगा. उपाय- हरी वस्तु पास रखें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और धन का लाभ हो सकता है. साथ ही कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं प्रेम की स्थिति भी मध्यम है. उपाय- हरी वस्तु का दान करें.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. साथ ही व्यापारिक लाभ भी होगा. पैतृक सम्पत्ति की स्थिति अच्छी होगी और यहां से भी लाभ होने की उम्मीद है. आपका स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बढ़िया और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी. उपाय- काली वस्तु का दान करें.
 
मकर राशि (Capricorn):
मकर राशि वालों की स्थिति अच्छी बनी हुई है. इस समय सारी स्थितियां ठीक ठाक चलने के योग हैं. प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार सब अच्छा है. हर काम में भाग्य साथ देगा और आप धार्मिक बने रहेंगे. उपाय- गणेश जी की अराधना करें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
आपके लिए समय थोड़ा जोखिम भरा है. इस समय किसी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें, तो बेहतर है. आपको स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों चीज में संभलकर चलने की जरूरत है. बस यह दिन निकल जाने दीजिए, बाकी सब ठीक है. अभी कोई नई शुरुआत न करें. उपाय- हरी वस्तु पास रखें और गणेश जी की वंदना करें.
 
मीन राशि (Pisces):
आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होती रहेगी. रोजगार के नए-नए अवसर आएंगे. बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी. बाकी प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत बढि़या है. उपाय- गणेश जी की अराधना करें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget